लखनऊ,05 जनवरी। धोखे से मकान हड़पने और धमकाने के आरोप में आज समाजवादी पार्टी की महिला नेता तरन्नुम जहां के खिलाफ थाना सरोजनी नगर मुकदमा हुआ। बताया जाता है कि उन्होंने अमित मिश्रा मकान के पर धोखे से कब्ज़ा कर इनके मकान की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवा ली थी। ये मामला प्रकाश में तब आया जब अमित काफी दिनों बाद अपने मकान को देखने घर गए तो वहां मकान का ताला तोड़कर वह कोई दूसरा रह रहा था विरोध करने पर उसने अमित को जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच में तथ्य सही पाए जाने पर मामला दर्ज कर पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अमित मिश्रा निवासी मकान स. 582 क/754 क, थाना सरोजनी नगर के मकान में ताला लगे होने का लाभ लेते हुए मकान में रखे कंप्यूटर सीपीयू मेज आलमारी और लाखों रुपये का सामान गायब कर कागजात में साजिश के तहत दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से समाजवादी पार्टी की महीला नेता तरन्नुम जहां (पत्नी मो. जैद व पुत्री स्व. शाकिर अली निवासी- नालायाकपुरवा, अम्बेडकर नगर,गडौरा, सरोजिनीनगर,लखनऊ) ने खुद को मालिक दिखाते हुए सन्नो देवी पत्नी रामसेवक (निवासिनी सोतवाखेडा, रायबरेली उत्तर प्रदेश) के नाम से रु. 6,75,000 में बैनामा कर दिया जिसकी रजिस्ट्री दिनांक 30/12/2017 बही स.1, जिल्द स.21855, पृष्ठ स. 193 में 216 पर क्रमांक 22661 पर रजिस्ट्रीकृत किया गया हैं।
जिसकी बैनामा में विक्रेता की तरफ से गवाह अजय कुमार (पुत्र रामलाल निवासी- नई बस्ती,गौरी बाजार, सरोजिनीनगर,अमौसी लखनऊ) और क्रेता की तरफ से मनोज कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र (निवासी- बेहटा सुमारी, थाना-पुरवा जिला उन्नाव) ने किया! उपरोक्त आरोपित लोगों ने धोखाधड़ी करके नगर निगम कार्यालय में सन्नों देवी के नाम से म्यूटेशन भी करवा लिया था।
यह मामला तब खुला जब अमित मिश्रा काफी दिनों बाद दिनांक 9 दिसंबर को अपने मकान को देखने गए तो देखा की उनके मकान का ताला टूटा हुआ था और अजय कुमार नामक व्यक्ति निवासी गौरी बाजार थाना सरोजनी नगर घर के अन्दर बैठा था जब उससे अमित ने पूछा की तुम मकान के अन्दर कैसे आये और मेरा सामान कहा हैं तब अजय कुमार ने धमकी देते हुआ कहा की कैसा सामान यह मकान मेरा हैं और इसे उसने खरीदा है और धमकी दिया की दुबारा यहाँ दिखना नहीं वरना अपनी जान से हाथ धो बैठोगे।
अजय की धमकी से सहमे अमित मिश्रा ने थाना सरोजनी नगर में लिखित तहरीर दिया जिस पर जांच के दौरान पुलिस अमित मिश्रा के आरोप सही पाया और उपरोक्त आरोपियों के ऊपर सरोजिनगर थाना में अपराध स. 0006/18 धारा- 504,506,420,447,467,468,471 के तहत मुकदमा कायम कर पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लग गई हैं।






