कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने की सराहना, विजेताओं को दिये पुरस्कार
लखनऊ, 05 मार्च 2020: लखनऊ विश्वविद्यालय में पिछले एक सप्ताह से चल रहे अंतर छात्रावासीय प्रतियोगिताओं का समापन गुरुवार को हो गया। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेल भी बहुत जरूरी है। इसके प्रति विद्यार्थियों बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे चमक उठे।

इस दौरान गुरुवार को आयोजित कुकरी प्रतियोगिता में गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों के साथ-साथ ब्वायज हॉस्टल के लड़कों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं का उत्साह देखते हुए अध्यापकों और कुलपति ने सराहना की।
कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने कहा कि चीफ प्रोवोस्ट प्रो. मनुका खन्ना को वुमन ऑफ द मैच कह कर उनकी और उनकी टीम के कार्य सराहनीय है। कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो पूनम टंडन, चीफ प्रोवोस्ट प्रो. मनुका खन्ना, एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट प्रो. मनीषा बनर्जी एवं डॉ अनूप कुमार सिंह के अतिरिक्त लूटा अध्यक्ष प्रो. नीरज जैन, प्रो. मधुरिमा लाल तथा समस्त छात्रावासों के प्रोवोस्ट एवं असिस्टेंट प्रोवोस्ट उपस्थित रहे ।







