आईए जानते है कि आप किस तरह से टमाटर के जरिए बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपनी स्कीन खूबसूरत बना सकते है।
आईए जानते है इन तरीकों को..
टमाटर व शहदः
दो चम्मच टमाटर के रस और आधा चम्मच शहद को मिलाकर चेहरे पर लगांए और 20 मिनट तक सूखने दें, और फिर चेहरे को धो लें, इसको लगातार कुछ दिनों तक आजमाएं अपको महसूस होगी की आपके चेहरे पर ग्लो आने लगा है।
टमाटर व दहीः
टमाटर के रस में थोड़ा दही मिलांए. फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर एक महीने तक लगाए, इससे आपके चेहरे पर निखार आने लगेगा। टमाटर व नींबू का रसः
अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स हैं, तो आप इस उपाय को जरुर आजमाएं. एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं, और फिर इस अपने चेहरे के उस भाग पर लगाए जहां पर अपके चेहरा का रंग गहरा है। इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखें।







