Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    साउथ की अभिनेत्री सहर आफसा ने खोले भोजपुरी इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू के राज

    By February 16, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 911

    यशी फिल्‍म्‍स, अभय सिन्‍हा और ईज माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्‍तुत और रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्‍म में खेसारीलाल यादव के अपोजिट नई अदाकारा सहर आफसा नजर आईं हैं। सहर मूलत: बैंगलोर से हैं और उनका भोजपुरी से कोई सरोकार नहीं था। मगर वे भोजपुरी फिल्‍म मेहंदी लगाके रखना 3’ से इस इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू कर रही हैं। आखिर ये कैसे हो गया, जानने के लिए हमने उनसे बात की। प्रस्‍तुत है सहर आफसा के बातचीत का अंश :

    साउथ से भोजपुरी में जर्नी कैसे हुयी शुरू या यूं कहें कि आपको भोजपुरी में ब्रेक कैसे मिला?

    ये मुझे भी नहीं पता, क्‍योंकि भोजपुरी फिल्‍म के बारे में कभी सोचा भी नहीं था। या ये कहूं कि मुझे इस इंडस्‍ट्री के बारे में पता नहीं था। मुझे यह फिल्‍म मेरी एक कॉमन फ्रेंड की वजह से मिली, जिन्‍होंने मुझे यशी फिल्‍म्‍स के अभय सिन्‍हा से मिलवाया। उससे पहले मेरी फ्रेंड ने मेरा फोटो उन्‍हें दिखाया था। जिसके बाद अभय सिन्‍हा ने मुझे मुंबई बुलाया। भोजपुरी इंडस्‍ट्री के बारे में बताया। फिल्‍म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ नेरेशन सुनाया। और हो गया कांट्रेक्‍ट साइन।

    कभी सोचा था ब्‍लॉक बस्‍टर फिल्‍म ‘मेहंदी लगाके रखना’ के तीसरे पार्ट से आपकी डेब्‍यू होगी ? फीलिंग क्‍या थी?

    फिल्‍म तो मैंने साइन कर ली थी, जो मेरे लिए भी अचंभित करने वाला था। मगर मुझे इस इंडस्‍ट्री के बारे में कुछ पता नहीं था। फिर फिल्‍म की टीम के सभी मेंबर्स ने मुझे सपोर्ट किया और मैंने आसानी से फिल्‍म किया। लेकिन जब फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज होने वाला था। तब मैं बहुत नर्वस थी। क्‍योंकि मुझे लग रहा था कि मुझे फिल्‍म में लोग कितना पसंद करेंगे ? मेरी एक्टिंग लोगों को कैसी लगेगी? मगर ट्रेलर रिलीज के बाद जो रिस्‍पांस और प्‍यार दर्शकों का मिला है। उसने मुझे खुश कर दिया है। अब मैं एक्‍साइटेड हूं।

    फिल्‍म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में आपका किरदार क्‍या है?

    फिल्‍म में मैं एक डीसेंट गर्ल के किरदार में हूं, जो एक डॉक्‍टर है। फिल्‍म में मेरे किरदार का नाम डॉ. पल्‍लवी है। जो एक शहर से चल कर दूसरे शहर में आती है। फिर यहां बहुत कुछ होता है। इसके लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी। बस अपने किरदार को लेकर इतना कहूंगी कि फिल्‍म में मेरा किरदार मुझे पसंद है, जो दर्शकों को इमोशनल करने वाली है। दरअसल मैं यहां कहना चाहूंगी कि पहली फिल्‍म की नाते मुझे इससे काफी एक्‍सपेक्‍टेशन हैं।

    फिल्‍म के निर्माता- निर्देशक के बारे आप क्‍या कहना चाहेंगी?

    मैंने पहले भी कहा कि अभय सिन्‍हा ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। उनके साथ निर्माता निशांत उज्‍जवल ने भी मुझे इंडस्‍ट्री और यहां काम करने के कल्‍चर को लेकर मुझे अवेयर किया। मेरे लिए अभय सिन्‍हा इस इंडस्‍ट्री में आरदर्णीय है। निशांत अच्‍छे फ्रेंड बन गए हैं। जहां तक बात रही रजनीश मिश्रा की, तो ये मेरे लिए खुशनसीबी है कि मैं उनके साथ डेब्‍यू कर रही हूं। यह इंडस्‍ट्री अभी ग्रो कर रही है। ऐसे में उनके साथ मेरी डेब्‍यू शानदार रही है। वे बेहद अच्‍छे इंसान हैं। मुझे बच्‍चों की तरह समझाते थे। सेट पर सबों का सपोर्ट और प्‍यार इतना‍ मिला कि फिल्‍म की शूटिंग के एंड तक हम एक फैमली जैसे हो गए थे।अनंजय रघुराज जी ने भी काफी सहयोग किया।

    खेसारीलाल यादव के साथ डेब्‍यू कैसा रहा और बिग बॉस में उनकी जर्नी को कैसे देखती हैं?

    जैसा कि मैं साउथ से हूं, तो भोजपुरी में मुझे सेट पर शुरू में दिक्‍कतें आती थी, तब खेसारीलाल यादव ने मेरी बहुत मदद की। वे मुझे हर चीज को डिटेल में बताते और समझाते थे। उन्‍होंने मुझे सेट पर सहज होने में बेहद सपोर्ट किया। जहां तक बात बिग बॉस की है, तो खेसारीलाल यादव के लिए वह शो बना ही नहीं है। खेसारीलाल यादव सुपर स्‍टार हैं और सुपर स्‍टार ऐसे शो में नहीं जाते। वह एग्रेसन की जगह है, मगर खेसारीलाल यादव का स्‍वभाव वैसा नहीं है।

    अंत में ये बताएं कि भोजपुरी में आगे कौन सी फिल्‍म कर रही हैं?

    हां, भोजपुरी में मैं आगे भी काम करूंगी।फिलहाल निर्माता अभय सिन्‍हा और सह निर्माता निशांत उज्जवल की फ़िल्म “घातक” कर रही हूं, जिसके निर्देशक टीनू वर्मा है।पवन सिंह जी हीरो है। इसके अलावा मेरी तेलगू और कन्‍नड़ में फिल्‍में रिलीज हो चुकी है। और मार्च में एक फिल्‍म आने वाली है।

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading