Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    सुशील मोदी करेंगे कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन

    By February 21, 2019 खेल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 789

    पटना, 21 फरवरी 2019: 30 साल बाद बिहार में 64वीं राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2019 (अंडर- 14 बालक) का आयोजन 22 फरवरी 2019 से 24 फरवरी 2019 तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में किया जा रहा है, जिसके  उद्घाटनकर्त्ता-सह-मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार मोदी, माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार होंगे।

    वहीं, उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता श्री कृष्ण कुमार ऋषि, माननीय मंत्री, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार करेंगे। यह प्रतियोगिता कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों के कुल 311 खिलाड़ी और 52 प्रशिक्षक एवं प्रबंधक भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम पाटलिपुत्र खेल परिसर में किया जायेगा, जिसमें तीन कोर्ट बनाई गई है।  ये जानकारी आज खुद श्री कृष्ण कुमार ऋषि, माननीय मंत्री, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार ने दी।

    बता दें कि उद्घाटन सत्र में श्री रवि परमार, प्रधान सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, श्री दिनेश सिंह बिष्ट, महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, डॉ संजय सिन्हा, निदेशक, छात्र एवं युवा कल्याण, श्री आशीष कुमार सिन्हा, निदेशक-सह-सचिव, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम पूर्वाहन 11:30 बजे शुरू होगी। वहीं, खिलाड़ियों का पटना में आगमन 20 फरवरी 2019 से प्रारम्भ हो चुका है। पटना के सभी चार रेलवे स्टेशनों यथा दानापुर जं0, पाटलिपुत्र जं0, राजेन्द्र नगर ट0 तथा पटना जं0 पर विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए स्वागत कक्ष की स्थापना की गई है।

    20 फरवरी 2019 के अपराह्न 05 बजे तक चंडिगढ़, कर्नाटक एवं गुजरात के दलों का आगमन हो चुका है एवं दादर व नागर हवेली तथा तमिलनाडु की टीम पहुंचने वाली है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा खिलाड़ियों के सुगमतापूर्वक विभिन्न स्टेशनों से पाटलिपुत्र खेल परिसर पहुंचाने के लिए स्टेशनों पर जिला खेल पदाधिकारियों/कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समूचित सरकारी बसों के साथ की गई है। खिलाड़ियों का आवासन व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था पाटलिपुत्र खेल परिसर में हीं की गई है।

    खिलाड़ियों के पंजीकरण हेतु पाटलिपुत्र खेल परिसर में चार कांउटर बनाये गये हैं जिसमें एस.जी.एफ.आई के प्रतिनिधियों के साथ कार्यालय स्तर से भी कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पंजीयन का कार्य प्रातः 08 बजे से शुरू की जायेगी। आनेवाले विभिन्न टीमों के चीफ-डे-मिशन की बैठक अपराह्न 04 बजे तथा प्रशिक्षकों की बैठक अपराहन 06 बजे पाटलिपुत्र खेल परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में रखी गई है जिसके लिए नोडल पदाधिकारी, श्री मिथलेश कुमार, प्रभारी उपनिदेशक, छात्र एवं युवा कल्याण को बनाया गया है।

    खिलाड़ियों का मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिर्हसल अपराह्न 04 बजे पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में रखी गई है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सभी पदाधिकारियों द्वारा आयोजन के तैयारी पर निरंतर सतत निगरानी रखी जा रही है एवं आगन्तुक खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं प्रबंधकों के सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

    #64वीं राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 2019 #कला #बिहार राज्य खेल प्राधिकरण संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading