लखनऊ विवि में चल रही अंतर छात्रावास प्रतियोगिता
लखनऊ, 28 फरवरी 2020: लखनऊ विश्वविद्यालय में अन्तर छात्रावास प्रतियोगिता के अन्तर्गत शुक्रवार को दूसरे दिन पुरुष छात्रावास के अन्तः वासियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएँ आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास प्रांगण में संपन्न हुई। इन प्रतियोगिता में हस्त लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्वरचित कविता व शायरी प्रतियोगिता एवं नाट्य प्रतियोगिता प्रमुख थे। इस प्रतियोगिता के दौरान अंत:वासियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
हस्त लेखन (हिन्दी) में प्रथम स्थान संदीप शुक्ला (सुभाष छात्रावास), द्वितीय स्थान हरीश वर्मा (एल बी एस छात्रावास )तथा तृतीय स्थान रोहित कुमार बरनवाल (कौटिल्य) को मिला। लेखन (अंग्रेजी) में प्रथम स्थान रविकांत मिश्रा (सुभाष छात्रावास), द्वितीय स्थान दीपेंद्र सिंह (आर एस बिस्ट) तथा तृतीय स्थान आयुष शुक्ला (एल बी एस) को प्राप्त हुआ। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान धर्मेंद्र आर्य (महमूदाबाद हॉस्टल ), द्वितीय स्थान दीपेंद्र सिंह (आर यस बिष्ट हॉस्टल) तथा तृतीय स्थान गौरव सिंह (हबीबुल्लाह हाल ) को प्राप्त हुआ। स्वरचित कविता एवं शायरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदित्य वर्मा हबीबुल्लाह हॉल, द्वितीय स्थान सुभाष हॉल तथा तृतीय स्थान पर दो प्रतियोगी अंकित सिंह एल बी यस तथा विभोर गुप्ता हबीबुल्लाह हाल रहे।

नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एलबीएस की टीम, द्वितीय स्थान पर महमूदाबाद हाल की टीम तथा तृतीय स्थान पर सुभाष हाल की टीम रही। सभी प्रतियोगिताओं हेतु निर्णायक मंडल में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो एनके पांडेय एवं प्रो अमृता श्रीवास्तव थीं। कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो पूनम टंडन, चीफ प्रोवोस्ट प्रोफेसर मनुका खन्ना, एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट प्रो मोनिशा बनर्जी, डॉ आर पी यादव, डॉ. आनंद जोशी, डॉ नाज़िया जमाल, डॉ.अजीत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन एडिशनल चीफ प्रोवोस्ट एवं ए एन डी हॉस्टल के प्रोवोस्ट डॉ. अनूप कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की तैयारी एवं संचालन में विभिन्न छात्रावासों के अन्तः वासियो सहित एन डी हॉस्टल के शुभम मिश्रा , प्रखर मिश्रा, निशांत सिंह, सम्मान त्रिपाठी मयंकधर पांडेय सौरव सिंह अंकित यादव व अन्य छात्रों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।






