Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    असली प्रतिभा को मिला सम्मान

    By February 25, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 653

    प्रख्यात पाकिस्तानी गायक नुसरत फ़तेह अली खान की आवाज़ को किया जीवित 

    कभी सड़क किनारे जूते पॉलिश करने वाले सनी हिंदुस्तानी आज इंडियन आइडल सीजन 11 के विजेता बन गए हैं। सनी ने शो की शुरुआत में बताया था कि उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिसके चलते वह जूते पॉलिश करने का काम करते हैं।

    घरों में काम करती हैं मां: सनी हिंदुस्तानी

    सनी हिंदुस्तानी ने बताया था कि उनकी मां घरों में काम करती हैं, जिससे उनका घर चल पाता है। सनी के संघर्ष की कहानी सुनकर सभी जज भावुक हो गए थे। सनी मूल रूप से पंजाब के भठिडा के रहने वाले हैं। सनी ने अपने पहली अपीयरेंस से जजों को काफी प्रभावित किया था। शो के जज विशाल डडलानी ने तो सनी हिंदुस्तानी की तुलना नुसरत फतेह अली खां से कर दी थी। इस शो में अपनी शुरुआत याद करते हुए सनी ने बताया था कि जब वह इंडियन आइडल का ऑडीशन देने आए थे तो वह कितना डरे सहमे और नर्वस थे। अब अपनी आवाज की बदौलत सनी इंडियन आइडल के सफर के दौरान ही कंगना रनौत की फिल्म पंगा के लिए गाना गा चुके हैं।


    गरीबी से परेशान मां बेचती है गुब्बारे :

    सनी इंडियन आइडल में भाग लेने से पहले तक बूट पॉलिश करते थे, लेकिन कुदरत की तरफ से मिले सुरों ने उनको महज छहमाह के समय में ही गायकी के गगन का सितारा बना दिया। पिता नानक शादी-ब्याह में गाते और बूट पॉलिश करते थे। सनी कीदादी मीरा भी गाने गाकर भीख मांगती थी।मासोमा देवी गलियों घूम करगुब्बारे बेचती रही है। अनु मलिक ने जोड़ा हिंदुस्तानी नाम सनी के नाम के आखिर में हिंदुस्तानी शब्द शो के पूर्व जज व संगीतकार अनु मलिक ने जोड़ा था। पहली बार जब सनी इंडियन आइडल के मंच पर गया था, तो चप्पल पहनी दी।


    सनी हिंदुस्तानी ने जीता खिताब:

    उन्होंने शंकर महादेवन के साथ गाना गाया था जिसे जावेद अख्तर ने लिखा था। शंकर महादेवन बताते हैं कि किस तरह उन्होंने सनी की एक क्लिप सुनकर ही उनके साथ गाने का फैसला कर लिया था। सनी ने सफर के अपने अनुभव याद करते हुए कहा था कि शो पर जो भी मेहमान आता था वो उन्हें कुछ ना कुछ तोहफा देकर जाता था।

    उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे यादगार लम्हा वो था जब मां स्पेशल एपिसोड में उनकी मां ने स्टेज पर आकर उन्हें गले लगा लिया था। सनी ने बताया था कि इंडियन आइडल द्वारा दिया गया नाम आज सारी दुनिया जानती है। सनी हिंदुस्तान ने अपने संघर्ष का पूरा श्रेय मां को दिया था।

    उन्होंने कहा था कि अब अंत तक जो भी होगा अच्छा ही होगा और अंत में वह ट्रॉफी लेकर अपने साथ वापस लौटे हैं। इंडियन आइडल के इस सीजन में लंबा सफर तय करने वाले कलाकारों का सपोर्ट करने के लिए उनके पैरेंट्स भी आए हुए थे। सनी हिंदुस्तानी के नाम की घोषणा होते ही उनका पूरा परिवार भावुक हो गया था। सनी हिंदुस्तानी को इंडियन आइडल 11 की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए का इनाम मिला। उनके बाद पहले और दूसरे रनरअप को 5-5 लाख रुपए दिए गए। पहले रनरअप रोहित राउत रहे।

    टी सीरीज के साथ हुए अनुबंध:

    बठिंडा के सनी हिंदुस्तानी इंडियन आइडल के 11वें सीजन के विजेता बन गए हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव के बिजनेस हेड दानिश खान ने उनको 25 लाख रुपये के चेक, टाटा अल्ट्रॉज कार और टी सीरीज की आगामी फिल्म में एक गाने के अनुबंध से सम्मानित किया। वह इससे पहले तीन फिल्मों में गाने गा चुके हैं। मुंबई आयोजित ग्रैंड फिनाले के दौरान सनी की मां सोमा और बहन सखीना भी मौजूद थीं। विजेता घोषित होने पर सनी भावुक हो गया तो उसकी मां और बहन भी रोने लगीं।

    इन्हे भी मिला सम्मान:

    ग्रैंड फिनाले में पांच फाइनलिस्ट सनी हिंदुस्तानी, रोहित राउत, एड्रिज घोष, अंकोना मुखर्जी और रिधम कल्याण ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी ने बॉलीवुड चार्टबस्टर्स पर मन मोह लेने वाली प्रस्तुतियां दी। फिनाले में आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, गजराज राव, अनूप सोनी, टोनी और सोनू कक्कड़ और सीजन 10 के विजेता सलमान अली जैसी हस्तियां नजर आई।

    पहले उपविजेता रोहित राउत और दूसरी रनर अप अंकोना मुखर्जी को पांच-पांच लाख रुपये का चेक मिला। तीसरे और चौथे रनर अप रिधम और एड्रिज 3 लाख रुपये का चेक दिया गया। जीत से अभिभूत सनी ने कहा, मैंने पहले दौर से गुजरने के बारे में भी नहीं सोचा था, प्रतियोगिता जीतना तो दूर की बात है। मैंने एक लंबा रास्ता तय किया है और विश्वास नहीं कर सकता कि सफर अभी शुरू हुआ है। यह मेरे सभी सपनों, इच्छाओं और प्रार्थनाओं का एक साथ सच होने जैसा है।

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading