Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    प्रदेश में नये विद्युत कनेक्शन पर सिस्टम लोडिंग चार्ज की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त

    By April 29, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 589
    नियामक आयोग की रिव्यू पैनल कमेटी में ऐतिहासिक फैसला 
    प्रदेश में आने वाले समय में नये विद्युत कनेक्शन की दरें होंगी कम
    विद्युत नियामक आयोग द्वारा गठित कानून बनाने वाली विद्युत वितरण संहिता रिव्यू पैनल सब कमेटी की आज एक बैठक कास्ट डाटा बुक के मुद्दे पर नियामक आयोग चेयरमैन श्री राज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोग सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें आयोग के सदस्यगण श्री एस0के0 अग्रवाल, के0के0 शर्मा सहित रिव्यू पैनल सब कमेटी के सदस्य मध्यांचल कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक श्री संजय गोयल पावर कार्पोरेशन के निदेशक वितरण श्री विजय कुमार व उ0प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष  व रिव्यू पैनल सब कमेटी के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा सहित विद्युत सुरक्षा निदेशालय व एन0पी0सी0एल0 कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। आयोग द्वारा जल्द ही रिव्यू पैनल सब कमेटी बैठक में लिये गये निर्णय के आधार पर जल्द ही नयी कास्ट डाटा बुक जारी कर दी जायेगी, जिसके बाद उ0प्र0 के छोटे से लेकर बड़े उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। घरेलू ग्रामीण किसानों व छोटे विद्युत उपभोक्ताओं के सिक्योरिटी व प्रोसेसिंग फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बड़े विद्युत उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी राशि में थोड़ी सी बढ़ोत्तरी की गयी है। प्रदेश में सिस्टम लोडिंग चार्ज पूरी तरीके से समाप्त करने के निर्णय से बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं में खुशी की लहर। अतिरिक्त सिक्योरिटी राशि जमा कराने के मामले में अब 2 महीने के बिल के स्थान पर मात्र 45 दिन की व्यवस्था लागू होगी, क्योंकि बिलिंग साइकिल 2 माह के स्थान पर अब एक माह पर आधारित।
    कास्ट डाटा बुक के अनुसार ही उपभोक्ताओं को नया विद्युत कनेक्शन सिक्योरिटी सिस्टम लोडिंग चार्जेज व सभी प्रकार की लाइनों व स्टीमेट का प्राकलन तैयार किया जाता है। नियामक आयोग की कमेटी द्वारा आज जो ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है उससे आने वाले समय में प्रदेश के सभी बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं चाहे वह 1 किलोवाट का कनेक्शन ले रहा हो या चाहे जितने भार तक का कनेक्शन ले रहा हो। सभी के विद्युत कनेक्शन की दरें कम हो जायेंगी। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष व रिव्यू पैनल कमेटी के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कमेटी के सामने यह प्रस्ताव रखा कि पूरे देश में विद्युत अधिनियम 2003 लागू होने के बाद सिस्टम लोडिंग चार्ज की वसूली समाप्त कर दी गयी। लेकिन उपभोक्ता परिषद लम्बे समय से लड़ाई लड़ रहा है। फिर भी उ0प्र0 में यह व्यवस्था समाप्त नहीं हो रही है, जिस पर काफी चर्चा के बाद आयोग द्वारा अपना मत स्थिर करते हुए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है अब उ0प्र0 में सभी भार के उपभोक्ताओं के लिये सिस्टम लोडिंग की व्यवस्था पूरी तरीके से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
    अभी तक 50 रू0 प्रति किलोवाट से लेकर लाखों करोड़ों उद्योगों के मामले में सिस्टम लोडिंग जमा होती थी। आयोग द्वारा रिव्यू पैनल सब कमेटी के सदस्यों की सहमति से उपभोक्ता परिषद की इस मांग पर भी मुहर लगा दी गयी कि अब एल0टी0 वितरण मेन्स के आगे 40 मीटर तक 2 उपभोक्ता एक साथ यदि विद्युत का कनेक्शन मांगेंगे तो उन्हें विभाग द्वारा एक खम्भे की लाइन 40 मीटर की परिधि तक फ्री में बनाकर दी जायेगी। पहले यह व्यवस्था 3 कनेक्शन पर लागू थी। आयोग द्वारा इस व्यवस्था को और भी स्पष्ट कर दिया गया है कि अब यदि 1 एचपी से 5 एचपी तक कोई भी किसान ट्यूबवेल का कनेक्शन ले सकता है।
    पैनल द्वारा सर्वसम्मति से बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि पहले जो मीटर की कास्ट सिंगल फेस कनेक्शन पर 980 वसूल की जाती थी अब उसे घटाकर रू0 872 कर दिया गया है। इसी प्रकार 3 फेस मीटर पर पहले जो रू0 2956 वसूला जाता था, अब वह रू0 2668 लिया जायेगा। प्रीपेड मीटर की दरें लगभग यथावत हैं, लेकिन प्रीपेड 3 फेस मीटर की जो दर पहले रू0 12000 थी उसे अब घटाकर रू0 11341 पर सहमति बनी।

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading