Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    तन्वी डोगरा ने ‘संतोषी मां- सुनाये व्रत कथायें’ में भक्त की भूमिका निभाने के लिये अपनाया व्रत का रास्ता

    By November 6, 2019 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 707

    मुंबई, 06 नवम्बर 2019: व्रत के काॅन्सेप्ट के पीछे धार्मिक कारण होते हैं, लेकिन सेहत को मिलने वाले कई सारे फायदों की वजह से अब यह दुनियाभर में काफी चर्चित हो गया है। आध्यत्मिक कनेक्शन इसकी एक वजह हो सकती है, वहीं इसके साथ जुड़ा सेहत का फायदा इसे कई लोगों को जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिये प्रेरित करता है। टेलीविजन में कई सारी भूमिकाएं निभाने वालीं, अभिनेत्री तन्वी डोगरा नियमित रूप से फास्ट करने वाले क्लब से जुड़ने वाली नई सदस्य हैं और थोड़े-थोड़े अंतराल पर व्रत करने के अपने तरीके पर चल रही हैं। जल्द ही वह -&TV के नये सामाजिक-धार्मिक फिक्शन शो ‘संतोषी मां- सुनाये व्रत कथाएं’ में संतोषी मां की सबसे बड़ी भक्त का किरदार निभाने वाली हैं। तन्वी का कहना है कि व्रत की यह चुनौती लेना अपने किरदार की तैयारी करने का एक तरीका है।

    बता दें कि दिल से आध्यत्मिक इंसान होने के कारण तन्वी पिछले दो सालों से धार्मिक कारणों की वजह से कभी-कभी व्रत रखती आ रही हैं। यह जानकर कि इससे सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं, तन्वी ने नियमित रूप से व्रत रखने की चुनौती ली, वह दिनभर में केवल एक बार खाना खाती हैं। व्रत को लेकर कई सारे मिथकों को तोड़ते हुए, तन्वी कहती हैं, ‘‘सबसे बड़ा मिथक जो मैंने सुना है कि व्रत रखना खुद को भूखा मारने जितना ही अच्छा है और मुझे लगता है कि यह गलतफहमी है। मेरे लिये व्रत का मतलब केवल खुद को खाने से दूर रखना नहीं है, बल्कि अपने दिमाग को पवित्र और किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच से दूर रखना है। किसी के भी दिमाग को तरोताजा और सकारात्मक रखते हुए, यह खुद को डिटाॅक्स करने की प्रक्रिया है।’’

    किस तरह का रूटीन उन्होंने बनाया है, इस बारे में बताते हुए तन्वी कहती हैं, ‘‘मैंने हाल में थोड़े-थोड़े अंतराल पर नियमित रूप से व्रत करना शुरू किया है, जहां मैं अपने दिन की शुरुआत 10 मिनट ध्यान के साथ करती हूं। पूरे दिनभर में, मैं पानी की बोतल साथ-साथ लेकर चलती हूं और खुद को हाइड्रेट रखने के लिये खूब पानी पीती हूं। चूंकि, मैं काफी लंबे घंटे तक शूटिंग करती हूं, इसलिये मैंने फैसला किया है कि मैं लंच के समय सिर्फ एक बार खाऊंगी। इसमें मैं सेहतमंद, पोषण से भरपूर और पेट भरने वाला खाना खाती हूं, ताकि मैं काम करती रह सकूं।’’ व्रत की शुरुआत करने का कारण बताते हुए तन्वी आगे कहती हैं,‘‘ पहले इस किरदार को निभाने को लेकर मैं थोड़ी असमंजस में थी, क्योंकि मैं इस बात को लेकर बहुत आश्वस्त नहीं थी कि अपने अंदर के आध्यत्मिक इंसान को किस तरह दिखाऊंगी। व्रत के नियमों का पालन करने से कहीं ना कहीं मुझे इस किरदार में ढलने में मदद मिली, वहीं ध्यान करने से मुझे आध्यत्मिक रूप से जुड़े रहने में मदद मिली। यह एक चुनौती है और मुझे उम्मीद है कि बेहतर कर पाऊंगी।’’

    ममता , शांति, त्याग, सद्भावना और संतोष की देवी के रूप में विख्यात संतोषी मां के पास काफी सारी गुप्त शक्तियां है और ऐसा माना जाता है कि वह ज्यादातर अपना समय धरती पर ही बिताती हैं, जहां वह भक्तों की मदद करती हैं। वही जादू एक बार फिर लेकर आ रहा है, संतोषी मां की एक नई कहानी के साथ कि किस तरह वह व्रत करने के सही कारणों और मान्यताओं को स्थापित करती हैं। साथ ही पूजा करने के सही तरीकों के बारे में बताती हैं। -&TV अपने नये सामाजिक-धार्मिक शो ‘संतोषी मां- सुनाये व्रत कथायें’ को लाॅन्च करने को पूरी तरह तैयार है। यह शो पूरी श्रद्धा के साथ भक्ति करने से सफलता मिलने का संदेश देती है। संतोषी मां के दैवीय किरदार में वापसी करेंगी, बाॅलीवुड अभिनेत्री ग्रेसी सिंह। वहीं उनकी सबसे बड़ी भक्त, स्वाति का किरदार तन्वी डोगरा निभा रहीं हैं।

    बता दें कि ‘संतोषी मां- सुनाये व्रत कथायें’ जल्द &टीवी पर आने वाला है।

    #संतोषी मां- सुनाये व्रत कथायें

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading