Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»विरोध- प्रदर्शन

    शोधार्थी बसंत कुमार कनौजिया के निष्कासन के खिलाफ BBAU में आंदोलन जारी, देश-विदेश से मिल रहा जोरदार समर्थन

    ShagunBy ShagunNovember 27, 2025 विरोध- प्रदर्शन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    The agitation against the expulsion of Basant Kumar Kanojia continues at BBAU
    शोधार्थी निष्कासन के खिलाफ BBAU में आंदोलन जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 899

    लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) से दलित पीएचडी शोधार्थी बसंत कुमार कनौजिया के निष्कासन के विरोध में चल रहा धरना-प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन पर “जातिवादी मानसिकता” और “तानाशाही रवैये” का गंभीर आरोप लगाते हुए छात्र, शोधार्थी और सामाजिक संगठन एकजुट हैं।

    आंदोलन को अब व्यापक समर्थन मिल रहा है:

    जर्मनी के Ambedkar Collective Göttingen ने इसे “दमनकारी” करार दिया।
    पुदुच्चेरी विश्वविद्यालय के शोधार्थी, बापसा, बीएमएस, AUDSU, NSUI, SFI सहित दर्जनों छात्र-सामाजिक संगठन भी खुलकर साथ आए।
    विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों (एलुमनाई) ने भी प्रशासन की चुप्पी और एकतरफा कार्रवाई की निंदा की।

    The agitation against the expulsion of Basant Kumar Kanojia continues at BBAU
    शोधार्थी निष्कासन के खिलाफ BBAU में आंदोलन जारी

    राजनीतिक स्तर पर भी मुद्दा गरमा गया है:

    बसपा यूपी अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने इसे “बिना तथ्य और बिना पक्ष सुने की गई जातिवादी कार्रवाई” बताया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की।
    आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने इसे “संविधानिक मूल्यों और दलित अस्मिता पर हमला” करार दिया।
    सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शंबूक-एकलव्य का उदाहरण देते हुए इसे “मनुवादी सोच की ताजा मिसाल” कहा।

    प्रमुख मांगें:

    • बसंत कुमार कनौजिया का तत्काल पुनर्स्थापन
    • विश्वविद्यालय प्रशासन की लिखित माफी
    • भेदभावपूर्ण निर्णय लेने वालों पर कार्रवाई
    • पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच

    धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डॉ. अम्बेडकर के नाम पर बने इस केंद्रीय विश्वविद्यालय में दलित-बहुजन छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उनका स्पष्ट संदेश है- “बसंत को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।” अंतरराष्ट्रीय समर्थन और राजनीतिक दबाव के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक खामोश है।

    बीबीएयू में आंदोलन और तेज करने की चुनौती दी

    लखनऊ। बसंत कुमार कनौजिया के निष्कासन और उन पर हुए कथित हमले के विरोध में चल रहे धरने को दबाने के लिए प्रशासन ने पत्रकारिता विभाग के छात्र गौरव वर्मा को नोटिस थमा दिया। जवाब में गौरव वर्मा ने दो टूक कहा-“जितनी नोटिस देनी है, दे दो।
    बहुजन छात्र अब जाग चुका है, अन्याय के खिलाफ पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि बसंत सर के साथ जो अनैतिक कार्रवाई हुई है, उसका विरोध अंतिम सांस तक जारी रहेगा।”
    धरने पर बैठे छात्रों ने चेतावनी दी कि “जब तक आरोपित सुरक्षा सुपरवाइजर पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच नहीं होती, आंदोलन एक इंच भी पीछे नहीं हटेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    कार टी-सेल थेरेपी के पायनियर डॉ. ब्रूस लेविन को बायो एशिया 2026 में मिलेगा प्रतिष्ठित जीनोम वैली एक्सीलेंस अवॉर्ड!

    Tense women's march in Lucknow: Pallavi Patel in police custody, clashes over demand for UGC equity regulation

    लखनऊ में तनावपूर्ण महिला मार्च: पल्लवी पटेल पुलिस हिरासत में, UGC इक्विटी रेगुलेशन की मांग पर झड़प

    Students stage strong protest in support of UGC Equity Guidelines 2026

    यूजीसी इक्विटी गाइडलाइंस 2026 के समर्थन में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

    यूपी के औरैया जिले में एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो किसी बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म से कम नहीं!

    A fresh breeze of positive change in the world of reels: Youngsters like Mohammad Zaid are making waves!

    रील्स की दुनिया में सकारात्मक बदलाव की ताज़ा हवा: मोहम्मद ज़ैद जैसे युवा कर रहे हैं कमाल!

    UP Metro wins first prize in flower exhibition!

    यूपी मेट्रो ने फूलों की प्रदर्शनी में मारी बाजी- प्रथम पुरस्कार जीता!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sana Raees Khan’s Decisive Victory in Protecting Vivek Oberoi’s Personality Rights

    डिजिटल दुनिया में पहचान की जीत! विवेक ओबेरॉय को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली पर्सनैलिटी राइट्स की मजबूत सुरक्षा

    February 11, 2026

    कार टी-सेल थेरेपी के पायनियर डॉ. ब्रूस लेविन को बायो एशिया 2026 में मिलेगा प्रतिष्ठित जीनोम वैली एक्सीलेंस अवॉर्ड!

    February 11, 2026
    TVS Electronics makes banking safer, smarter - completely 'Made in India'!

    TVS इलेक्ट्रॉनिक्स ने बैंकिंग को बनाया और सुरक्षित, और स्मार्ट – पूरी तरह ‘मेड इन इंडिया’!

    February 11, 2026
    Madhurima Tuli's fitness fire and Rose Sardana-Jessie Lever's high-voltage meeting: Bollywood's heartbeats are racing these days

    मधुरिमा तुली की फिटनेस फायर और रोज़ सरदाना–जेसी लीवर की हाई-वोल्टेज मुलाकात: बॉलीवुड में इन दिनों धड़कनें तेज

    February 11, 2026
    Double whirlwind in Bhojpuri cinema: Shooting of 'Swarg Se Sundar' begins, trailer of 'Babu Ji' goes viral

    भोजपुरी सिनेमा में दोहरी हलचल: ‘स्वर्ग से सुंदर’ की शूटिंग शुरू, ‘बाबू जी’ का ट्रेलर वायरल

    February 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading