बाराबंकी, 20 फरवरी, 2020: बनीकोडर क्षेत्र के ग्राम निम्बहा स्थित तपोभूमि पंचवटी आश्रम में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठवें दिन कथा वाचक मानस मर्मज्ञ श्री स्वामी गोकरनपुरी महाराज जी व श्री रेनुपुरी जी ने राजा हरिश्चन्द्र की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
कथा वाचक ने राजा हरिश्चन्द्र द्वारा राजपाट दान देने और अपने आप को बेचने तथा श्मशान घाट पर अपने ही बेटे के शव को दफनाने में मांगे गए कर को रानी द्वारा बेटे के कफन का हिस्सा देने की कथा को सुनाकर सभी श्रोताओं को रुला दिया। मानस मर्मज्ञ ने इस महाभागवत पुराण की संगीतमयी कथा से क्षेत्र में भक्तमय वातावरण बना दिया है। यह भागवत कथा 21 फरवरी को महा शिवरात्रि के दिन विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगी।
पंचवटी आश्रम व भागवत कथा के आयोजक चंद्रशेखर गोस्वामी मुन्ना भैया ने बताया कि महा शिवरात्रि पर भागवत महा पुराण कथा का समापन होगा और इस अवसर पर विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया है। भंडारे के आयोजन में मुख्य अतिथि कृति पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ हिमांशु सिंह होंगे।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों में राजाराम वर्मा, विश्राम प्रजापति, हरिनाम रावत, दीपू वर्मा, नरेन्द्रनाथ वर्मा, विनोद कुमार रावत, चंद्रपाल मिश्र आदि तमाम लोग कथा में शामिल हुए। संगीतमई कथा में राम कैलाश रावत, दिनेश कुमार सहयोग प्रदान कर रहे हैं।







