Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    अहमदाबाद में सफलता के साथ संपन्‍न हुआ तीन दिवसीय ‘ बिहार महोत्‍सव 2020’

    By March 1, 2020 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 534

    अहमदाबाद/पटना, 01 मार्च 2020 : अहमदाबाद, गुजरात में कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ’बिहार महोत्‍सव 2020’ (28 फरवरी, 29 फरवरी और 01 मार्च 2020) का समापन सफलतापूर्वक आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो गया। इस दौरान कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार के मंत्री प्रमोद कुमार ने बिहार की कला संस्कृति को एक बड़ा मंच प्रदान करने के लिए खेलकूद युवा एवं सांस्कृतिक प्रवृत्ति विभाग, गुजरात और स्‍थानीय लोगों का आभार जताया। उन्‍होंने कहा कि अहमदाबाद में बिहार महोत्‍सव के सफल आयोजन में सबों का सार्थक सहयोग मिला है। यहां लोगों ने अतिथि देवो भव: परंपरा के साथ हमारा सत्‍कार किया। महोत्‍सव में दोनों राज्‍यों के लोगों की बेजोड़ सहभागिता देखने को मिली है।

    मंत्री ने कहा कि कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार द्वारा राज्‍य की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत और एक मजबूत सांस्‍कृतिक जीवंतता बनाने के प्रयासों में सफल रहा है। अहमदाबाद में आयोजित यह त्रिदिवसीय ‘बिहार महोत्‍सव’ उसी का साक्ष्‍य है। उन्‍होंने कहा कि इस आयोजन की खास बात ये रही कि इसमें बिहारी और गुजराती संस्कृति का समागम हुआ। यहां इस मंच पर, जहां एक ओर बिहार की विशिष्ट संस्कृति सांस्कृतिक कला रूपों प्रदर्शन हुआ, वहीं दूसरी और गुजरात के प्रसिद्ध लोक गायकी एवं नृत्य भंगिमाओं की प्रस्‍तुति ने दोनों राज्‍यों की संस्‍कृतिक को जोड़ने के लिए एक सेतु का काम किया।

    वहीं, कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार के प्रधान सचिव रवि परमार ने इस तीन दिवसीय आयोजन के समापन सामरोह में धन्‍यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि गुजरात की धरती पर बिहार राज्‍य की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत और विशिष्ट संस्कृति सांस्कृतिक कला रूपों के प्रदर्शन, गुजरात के प्रसिद्ध लोक गायकी एवं नृत्य भंगिमाओं की प्रस्‍तुति और टैगोर हॉल परिसर में लगे स्‍टॉल्‍स के माध्‍यम से बिहार के आर्ट एंड क्राफ्ट के साथ व्‍यंजनों से परिचय के जरिये सांस्‍कृतिक विरासत को साझा करने की बिहार सरकार के मकसद को सफलता मिली। इसके लिए बिहार के मुख्‍यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उपमुख्‍यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी के नेतृत्‍व में एनडीए की सरकार तत्‍पर हैं।

    उधर, बिहार महोत्‍सव के अंतिम दिन आज सांस्‍कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत टैगोर हॉल में आज शीतल मकवाना ग्रुप गुजरात द्वारा लोक नृत्‍य के साथ हुई। फिर कोलकाता के रत्‍नादास ग्रुप के अंतरराष्‍ट्रीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्‍तुति दी। इसके बाद प्रियंका कश्‍यप का गायन हुआ, जो रेडियो और दूरदर्शन की हाई ग्रेड आर्टिस्‍ट हैं और जे डी वीमेंस कॉलेज में 18 सालों से संगीत विभाग में लेक्‍चरर हैं। साथ ही इन दिनों रामपुर सहसवाण घराने के उस्‍ताद अफताब अहमद खान और उस्‍ताद नदीम अहमद खान से शिक्षा ले रकी हैं। इससे पहले वे राजगीर महोत्‍सव, सोनपुर महोत्‍सव समेत दिल्‍ली में कई कार्यक्रमों में अपनी प्रस्‍तुति दे चुकी हैं।

    इसके बाद रिदम ऑफ बिहार की प्रस्‍तुति अर्जुन कुमार चौधरी के नेतृत्‍व में हुई, जो विभिन्‍न वाद्य मंत्रों पर आधारित एक फ्यूजन है। इसमें बिहार के पांच भाषाई अंचलों के संस्‍कार, त्‍योहार एवं परंपराओं का चित्रण सिर्फ वाद्य यंत्रों द्वारा किया गया।  इस प्रस्‍तुति का मूल उद्देश्‍य भगैत, दंगल, आल्‍हा, र्की‍तन, देवास, चैता, नौटंकी, डपरा आदि बिहार के मूल वादन शैली को राष्‍ट्रीय – अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर स्‍थापित करना है। आज इसमें तबला पर डॉ. अशोक साह, नाल पर अर्जुन कुमार चौधरी, पखावज पर आशुतोष उपाध्‍याय, ढोलक विजय कुमार चौबे, बांसुरी पर मो. शर्फुद्दीन, नगाड़ा पर विनोद पंडित, सितार पर नीरज कुमार मिश्रा के साथ मिलकर अन्‍य कलाकारों ने अहमदाबाद में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का समापन मैथिली ठाकुर की सुमधुर आवाज में गायन से हुई, इस दौरान मैथिली ठाकुर के गीतों पर झूमते रहे अप्रवासी बिहारी। अंत में दर्शक दीर्घा में मौजूद कला प्रमियों ने  बिहार से आये सांस्‍कृतिक दलों और राज्‍य सरकार के मंत्री व अधिकारियों के लिए इस शानदार आयोजन के लिए स्‍टेंडिंग ओवेसन दिया। वहीं, हॉल परिसर में बिहार व्‍यंजनों का लुत्‍फ भी उठाया। लिट्टी चोखा की डिमांड इस दौरान खूब रही। वहीं, प्रवासी वेलफेयर फाउंडेशन के कनवेनर ऋषिकेश सिंह और को-कनवेनर रामपाल सिंह ने मंत्री श्री प्रमोद कुमार को शॉल और अहमदाबादी सैयद की जाली से सम्‍मानित किया।

    समापन समारोह में कला, संस्‍कृति एवं युवा विभाग, बिहार के प्रधान सचिव श्री रवि परमार, अपर सचिव सह निदेशक श्री अनिमेष कुमार परासर, विभाग के उपसचिव श्री तारानंद वियोगी, विशेष कार्य पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, अभिजीत और पीआरओ रंजन सिन्‍हा मौजूद रहे।

    Keep Reading

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading