Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    नमस्ते का सत्कार

    By March 21, 2020 अलर्ट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548

    हिंदुत्व एक जीवन पद्धति है। इसको जीवन में धारण किया जाता है। अभिवादन के लिए नमस्ते और भजन के समय ताली बजाना भी जीवन पद्धति के ही अंग है। करोना से बचाव हेतु पहली बात यही कही गई कि लोग अभिवादन के लिए हाँथ मिलना बंद करें। इधर भारतीय प्रधानमंत्री ने इसकी अपील की, उधर अनेक देशों ने नमस्ते को अभियान रूप में मान्यता प्रदान कर दी। अमेरिका सहित प्रायः सभी पश्चिमी देशों में यह अभियान का स्वरूप ले चुका है। इन देशों के शासक स्वयं नमस्ते के ब्रांड अम्बेसडर बन गए है। नमस्ते के माध्यम से ये लोग आमने नागरिकों से इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। कुछ दिन पहले नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आज पूरी दुनिया नमस्ते कर रही है। सभी लोगों को हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करने की आदत डालनी चाहिये। यह बात उंन्होने करोना के संदर्भ में कही थी।

    सरकार इससे निपटने हेतु जो प्रयास कर रही है उसमें यह भी महत्वपूर्ण है। सरकार प्रत्येक नागरिक को बीमारी से कैसे बचाना चाहती है। इसी के साथ पीड़ित व्यक्ति की इलाज व्यवस्था व मिशन मोड पर काम चल रहा है। प्रायः सभी यूरोपीय देशों के साथ ही अमेरिका चीन,ब्राजील,ईरान न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया आदि ने अपने नागरिकों को हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करने का निर्देश दिया है। मोदी ने अपनी प्राचीन संस्कृति पर अमल की सलाह दी है। जिसमें हाँथ मिलाने का चलन नहीं था। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की ओर से कहा गया कि हमारे पूर्वज दूरदर्शी थे। उंन्होने नमस्कार का अविष्कार किया। इस का पालन करना चाहिए। विश्व के दिग्गज नेता नमस्कार को स्वयं प्रोत्साहन दे रहे है।

     

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमेन्युअल मैक्रोन ने स्पेन के राजा और रानी से हाँथ मिलाने की जगह नमस्कार किया। उंन्होने भी नमस्ते से जबाब दिया। इसके पहले यूरोपीय स्वास्थ्य ऑथरिटी ने भी लोगों से हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करने की अपील की थी। इसकी मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया कि कारोना वायरस त्वचा के संपर्क में आने से फैलता है। ऐसे में हाँथ मिलाना खतरनाक है। फ्रांस के एक मंत्री को हाँथ मिलाना भारी पड़ा था,वह इस के कारण ही कारोना की गिरफ्त में आ गए थे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी नरेंद्र मोदी के विचार से प्रभावित हुए। उन्होंने भी अपने देशवासियों से भारतीय पारंपरिक सत्कार के तरीके को अपनाने की सलाह दी है।

     

    उंन्होने इसकी शुरुआत स्वयं से की है। वह लोगों का अभिवादन नमस्ते से ही कर रहे है। नेतन्याहू के नमस्ते करते हुए की फोटो इंडिया इन इजरायल ने ट्वीट किया है। यह भारी संख्या में रीट्वीट हो रहा है। ब्रिटेन में भी नमस्ते को अभियान रूप में प्रसारित किया जा रहा है। प्रिंस चार्ल्स ने स्वयं नमस्ते को अपना लिया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प भी नमस्ते को प्रोत्साहन दे रहे है। अमेरिका में मोदी के जनता कर्फ्यू के विचार को अद्भुत बताया जा रहा है। नमस्ते और जनता कर्फ्यू दोनों को प्रशंसनीय कहा गया।

     

    तीन दशक से संचारी रोगों पर शोध करने वाली संस्था ने इन तरीकों को वैज्ञानिक करार दिया है। गौरतलब है कि इस संस्था का वैज्ञानिकों ने नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम सन्देश पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। इन सभी ने ऐसा जनता कर्फ्यू कोरोना वायरस के फैलने से रोकने का प्रभावी उपाय हैं। क्योंकि कोविड नाइन्टीन मानव शरीर के बाहर किसी भी सरफेश पर बारह घण्टे से अधिक जीवित नहीं रहता है। यह भी कहा गया कि वर्षों के शोध के बाद जो बात वैज्ञानिक नहीं समझ सके, उसे नरेन्द्र मोदी सामने लेकर आ गए। ऐसा कार्य विलक्षण व्यक्ति ही कर सकता है।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading