Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    फिटनेस का मतलब सिर्फ अच्‍छा दिखना ही नहीं, बल्कि अच्‍छा महसूस करना भी है: अजय चौधरी

    By May 23, 2020Updated:May 23, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 661

    आपके लिये फिटनेस का क्‍या मतलब है? आपका फिटनेस मंत्रा क्‍या है?

    मेरे लिये फिटनेस दिमाग और शरीर के बीच संतुलन है। यह स्थिरता का ही एक रूप है। किसी को भी फिट होने के लिये 6-पैक एब्‍स की जरूरत नहीं होती है और मेरा मानना है कि फिटनेस का मतलब सिर्फ अच्‍छा दिखना ही नहीं होता है, बल्कि यह अच्‍छा महसूस करने के बारे में है। किसी भी व्‍यक्ति के लिये आंतरिक रूप से आगे बढ़ने और अच्‍छा महसूस करने के लिये दिमाग और शरीर के बीच संतुलन बनाना बहुत जरूरी है। इसलिये, मैं कहना चाहूंगा कि आप अंदर से बाहर की तरफ फिटनेस बनायें।

    आप अपने दिमाग  और शरीर के बीच हेल्‍दी बैलेंस कैसे बना कर रखते हैं?

    दिमाग और शरीर के बीच हेल्‍दी बैलेंस बनाने के लिये मैं सेहतमंद खाने से शुरुआत करता हूं। मैं डाइट की जगह खाना पकाने के लिये सेहतमंद चीजों के चुनाव पर विश्‍वास करता हूं। मुझे घर पर पका खाना पसंद है। मैंने खुद को किसी खास वर्कआउट रूटीन में बांधकर नहीं रखा है। मैं डांस करता हूं, वॉक करता हूं या फिर किसी भी तरह की दूसरी एक्टिविटीज करता हूं। अपने दिमाग को स्‍वस्‍थ रखने के लिये, मैं ध्‍यान करता हूं और काफी पढ़ता हूं। पढ़ने से मुझे अपने दिमाग को हेल्‍दी रखने में मदद मिलती है, जिसका प्रभाव मेरे शरीर पर नज़र आाता है।

    अपने डिमांडिंग तथा व्‍यस्‍त शेड्यूल का पालन करते हुए आप इस हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल को किस तरह बरकरार रखते हैं?

    करियर के शुरुआती दिनों में, मेरा रूटीन काफी अलग था। लेकिन, अब मैं जल्‍दी सो जाता हूं और हर दिन सुबह करीब 4.30 बजे उठता हूं। इससे मुझे उन चीजों को करने के लिये काफी वक्‍त मिल जाता है जो मैं करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि ध्‍यान करना भी एक दमदार तरीका है। ‘तेनाली रामा’ के शॉट्स के बीच मैं अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिये थोड़ा ध्‍यान करता हूं। मैं पिछले 12-13 सालों से ध्‍यान कर रहा हूं और अब यह मेरी लाइफस्‍टाइल का हिस्‍सा बन गया है।

    अब आप घर पर हैं तो ऐसे में खुद को किस तरह फिट रख रहे हैं?

    मेरे पास अलग-अलग तरह की काफी सारी एक्टिविटीज हैं, जिन्‍हें मैं खुद को फिट रखने के लिये घर पर करता हूं। हर सुबह मैं अपने दिन की शुरुआत योगा से करता हूं। मैं कई बार डांस करता हूं, स्‍पॉट रनिंग और पुश-अप करता हूं। यह आपको फिट रखने के लिये तेज और प्रभावी एक्टिविटीज हैं।

    आपके लिये स्‍नैक का हेल्‍दी विकल्‍प क्‍या है?

    मुझे मौसमी फल खाना पसंद है। इ‍सलिये, कुछेक महीनों में हेल्‍दी स्‍नैक के मेरे विकल्‍प बदल जाते हैं। साथ ही मैं ‘तेनाली रामा’ के सेट पर या फिर कहीं भी जाता हूं तो ग्रेनोला बार अपने साथ रखता हूं।

    खाने की ऐसी कौन-सी चीज है जिसे देखकर आप खुद को रोक नहीं पाते हैं?

    गुलाब जामुन देखकर मैं खुद को रोक नहीं पाता हूं और अभी-अभी मैंने इसे घर पर बनाना सीखा है। हालांकि, मुझे इस बात की खुशी है कि ओवरईटिंग करने के बाद मैं उसे ठीक भी कर लेता हूं।

    अपने फैन्‍स को कोई मैसेज देना चाहेंगे?

    मैं कहना चाहूंगा कि यह मुश्किल समय गुजर जायेगा और चीजें बेहतर हो जायेंगी। तब तक वो करें जिसे करना आपको अच्‍छा लगे और आपको फिट रखे। घर पर रहें, फिट रहें।

    फिलहाल अजय चौधरी ‘तेनाली रामा’ के सीरियल में एक दमदार खलनायक भूमिका निभा रहे है जिसका प्रसारण टीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7.30 बजे केवल सोनी सब पर होता है।

    #Tenali Rama #तेनाली रामा

    Keep Reading

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    Blessings of Saints on the Banks of the Ganges: ‘Krishnavataram’ Team Receives Divine Energy

    गंगा किनारे संतों का आशीर्वाद, ‘कृष्णावतारम’ टीम को मिली दिव्य ऊर्जा

    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    Two Unique Glimpses of Indian Glamour at Cannes 2026: Sezal Sharma Steals the Spotlight, While Tanishaa Preserves the Legacy of Cinema.

    कांन्स 2026 में भारतीय ग्लैमर की दो अनोखी झलकियां, सेज़ल शर्मा ने लूटी महफिल तो तनिषा ने सहेजी सिनेमा की विरासत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading