Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पर्यटन के कई रंगों का अनुभव लेने के लिए गुजरात ने मध्यप्रदेश का स्वागत किया

    By August 28, 2017 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 518

    गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश में विशेष रोड शो का आयोजन किया

    इंदौर, 28 अगस्त। मध्य प्रदेश में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों की भीड़ के सामने शनिवार को आकर्षण से भरपूर और लुभावने गुजरात राज्यकी समृद्ध संस्कृति और विरासत की झलक देते हुए एक शानदार प्रेजेंटशन दी गई, जिसमें लोगों ने काफी दिलचस्पी ली। यह प्रस्तुति गुजरात को वैभवशाली और शानदार पर्यटन स्थल के रूप में प्रमोट करने के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर में टूरिज्म कॉरपोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड (टीसीजीएल) की ओर से आयोजित किए गए स्पेशल रोड शो का हिस्सा थी।  इन श्रोताओं या दर्शकों में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के ट्रैवल एजेंट शामिल थे, जिनके साथ टीजीसीएल अपने संबंधों को बढ़ावा देना चाहता है, जिससे मध्य प्रदेश के लोगों के सामने गुजरात के बेहतरीन पर्यटन स्थलों की झलक पेश की जा सके। टूरिज्म कॉरपोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और टूरिज्म कमिश्नर श्री जेनू देवन ;ैीतप श्रमदन क्मअंदद्ध ने इस प्रेजेंटेंशन के माध्यम से ट्रैवल एजेंटों के सामने गुजरात राज्य की संस्कृति, परंपराओं, संगीत, पर्यटन स्थल, कलाकृतियों और हस्तशिल्प के खजाने की शानदार झलक पेश की। मध्यप्रदेश में पहली बार गुजरात पयर्टन निगम लिमिटेड के माध्यम से इस तरह की प्रस्तुति दी गई। मध्यप्रदेश के लोगों के साथ मजबूत रिश्ता बनाकर गुजरात पर्यटन निगम ने मध्यप्रदेश के लोगों को गुजरात घूमने आने का निमंत्रण दिया और राज्य के असीमित पर्यटन क्षेत्र का अनुभव लेने के लिए प्रेरित किया। ट्रैवल एजेंट के लिए रोड शो आयोजित करने का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उनके साथ हाथ मिलाना था और दोनों राज्यों के बीच विविध सांस्कृतिक आदान-प्रदान के संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाना था।

    इस अनोखे रोड शो के बारे में श्री देवन ने कहा, “हम मध्यप्रदेश में आकर और यहां के लोगों से जुड़कर काफी खुश हैं। मध्यप्रदेश में गुजरात के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, लकिन हमें उम्मीद हैं कि हम दोनों राज्यों के बीच लंबे समय तक चलने वाले दीर्घकालीन मधुर संबंध बनाने में कामयाब होंगे। मैं मध्यप्रदेश के लोगों को गुजरात घूमने, वहां की सुंदरता का नजारा लेने, वहां के खान-पान, कला, संस्कृति, टूरिस्ट स्पॉट, गुजरात में लगने वाले मशहूर मेलों और उत्सवों का आनंद लेने के लिए गुजरात आने का निमंत्रण देना चाहता हूं। इसके अलावा भी आपको गुजरात में बहुत कुछ मिलेगा। यह रोड शो मुख्य रूप से ट्रैवल एजेंटो तक पहुंच बनाने और गुजरात में पयर्टन को बढ़ावा देने के अवसरों को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित किया गया था। हम एक साथ मिलकर दोनों राज्यों के बीच बेहतर आदान-प्रदान की नींव रख सकते हैं।“

    हम यह जानते हैं कि हर साल मध्यप्रदेश से काफी संख्या में पर्यटक गुजरात घूमने जाते हैं। इस साल मध्यप्रदेश से भारी-भरकम संख्या में, 18 लाख पर्यटक गुजरात घूमने गए। यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। दरअसल गुजरात भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक हो गया है। इस साल भारत से 400 लाख से ज्यादा टूरिस्ट्स गुजरात घूमने आए। पिछले साल की तुलना में गुजरात आने वाले पर्यटकों की संख्या में 17 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। इसी तरह इस साल रेकॉर्ड संख्या में, लगभग 10 लाख, एनआरआई और विदेशी टूरिस्ट भी गुजरात घूमने आए। इस साल गुजरात आने वाले एनआरआई और विदेशी पर्यटकों की संख्या पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा थी।

    गुजरात के बहुमुखी मेले और उत्सव पहले से ही भारी भीड़ खींचने और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी मशहूर हैं। सालाना सापुतारा मानसून फेस्टिबल (13 अगस्त से 10 सितंबर 2017), तरणेतार मेला (24 से 27 अगस्त 2017), नवरात्र फेस्टिवल (21 से 29 सितंबर 2017), रण उत्सव (1 नवंबर 2017 से 28 फरवरी 2018) और अंतरराष्ट्रीय पतंग फेस्टिवल (7 से 15 जनवरी 2018) कुछ ऐसे रंगबिरंगे मेले और उत्सव है, जो देश भर से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी टूरिस्ट्स को अपनी ओर खींचते हैं।

    राज्य सरकार सर्वोत्तम, बेहतरीन और आकर्षक कलेवर में स्थानीय संस्कृति के अनुभव का लाभ लेने का मौका पर्यटकों को मुहैया करा रही है। इसके लिए राज्य में ठहरने के लिए पर्यटकों को जमीन से जुड़े, होमस्टे की सुविधा, जैसे विकल्प मुहैया कराए जा रहे हैं। होमस्टे का विकल्प अपनाने से पर्यटकों को उनके घर की तरह ही सभी आरामदायक सुविधाएं दी जाती हैं। इसके साथ ही उन्हें वास्तविक रूप से स्थानीय खान-पान और व्यंजनों का लुत्फ उठाने और स्थानीय लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिलता है। इसके अलावा राज्य में कई लक्जरी होटल भी है, जहां टूरिस्ट्स को ठहरने के लिए सभी आधुनिक और शानदार सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading