- डा भीमराव अम्बेडकर स्मारक, गोमती नगर प्रातः 6ः30 बजे शुरू होगा विशाल पैदल मार्च/परिक्रमा
- आरक्षण समर्थकों ने एलडीए में आयोजित तैयारी बैठक में उठायी सरकार से मांग, पदोन्नति में आरक्षण का बिल पास करे और मा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के तहत पदोन्नति आदेश लागू कर रिवर्ट कार्मिकों को करे बहाल
लखनऊ, 27 सितम्बर 2018: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक संशोधन 117वां लम्बित बिल को पास कराने व मा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश को लागू कराने सहित पिछड़े वर्ग के कार्मिकों को पदोन्नति में आरक्षण दिलाने हेतु कल दिनांक 28 सितम्बर को सुबह 6:30 बजे आरक्षण समर्थकों द्वारा डा. भीमराव अम्बेडकर स्मारक, गोमती नगर से शुरू होने वाले विशाल पैदल मार्च/परिक्रमा की तैयारी बैठक को अन्तिम रूप देते हुए आज अनेकों विभागों में मैराथन बैठक की गयी और कल सभी आरक्षण समर्थको को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की गयी।
आरक्षण समर्थकों ने कहा उप्र की सरकार कल मा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित संवैधानिक पीठ के आदेश के तहत उप्र में पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल की जाये और साथ ही प्रदेश में पदों और वरिष्ठता में पूर्व में रिवर्ट सभी 2 लाख दलित कार्मिकों को 15-11-1997 से पुनः उनके पद पर पुनस्र्थापित किया जाये।







