लखनऊ, 26 जनवरी 2019: लखनऊ के आईटीआई कॉलेज अलीगंज में नौकरियों के कई मौके युवाओं को मिलने वाले हैं। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी एम खान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कैंपस में 29 जनवरी से 1 फरवरी और 4 फरवरी को जॉब फेयर लगेगा, जिसमें युवाओं को नौकरी के लिए कई मौके मिलेंगे।
बता दें कि 29 जनवरी को हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड 18 से 22 साल के अभ्यर्थियों का चयन करेगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास के साथ फिटर, मोटर मैकेनिक,व्हीकल ट्रेड, मशीनिस्ट, टर्नर, फिटर ट्रेड से पास होना जरूरी है पुरुष अभ्यर्थियों को 2016 1718 में आईआईटी पास होना जरूरी है।
1 फरवरी को जॉब फेयर में 18 से 30 साल तक के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल एवं मैकेनिक रिपेयर एंड मेंटिनेस, हेवी व्हीकल ट्रेड से आईटीआई मकैनिक ऑटो मैकेनिक मोटर व्हीकल एक्ट से पास होना जरूरी है।
4 फरवरी को टोरेंट पावर कंपनी जॉब 18 से 22 साल के अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर करेगी। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी को 50% से हाई स्कूल एवं राजकीय आईआईटी से 60% अंको से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। एनसीवीटी से राजकीय आईआईटी पास एवं इलेक्ट्रिशियन ट्रेड वाले 2015 से 17 बैच के अभ्यर्थी ही मान्य होंगे।







