Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बीस दिन कठपुतली चलाइए फिर पैसे कमाइए

    By October 10, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582
    • मयूर पपेट थियेटर की प्रस्तुतिपरक कार्यशाला पन्द्रह से 
    • साक्षात्कार 14 को व प्रस्तुति पांच नवम्बर को बली प्रेक्षागृह में 
    लखनऊ, 10 अक्टूबर 2018: लोककला कठपुतली को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कठपुतली प्रदर्शन कर चुकी राजधानी की सांस्कृतिक संस्था मयूर पपेट थियेटर 15 अक्टूबर से 20 दिन की प्रस्तुतिपरक कठपुतली कार्यशाला का आयोजन करेगी। शिविर में तैयार प्रस्तुति का प्रदर्शन पांच नवम्बर की शाम बली प्रेक्षागृह में होगा। शिविर के बाद की प्रस्तुतियों में प्रतिभागियों को स्थानीय और बाहर के प्रदर्शनों में तय दर के हिसाब से भुगतान दिया जायेगा।
    संस्था के प्रमुख व कार्यशाला प्रभारी प्रदीपनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पुतुल कार्यशाला सोमवार 15 अक्टूबर से प्रति दिन सुबह साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर बाद ढाई बजे तक कैसरबाग बली प्रेक्षागृह कला परिसर के गुलाबबाई कक्ष में चलेगी। कार्यशाला में 20 से 35 साल तक के इच्छुक युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। यहां उन्हें पहले राड पपेट या छड़ पपेट कठपुतली बनाना और फिर उनका संचालन सिखाया जायेगा। इस प्रस्तुतिपरक शिविर में अलादीन और लवकुश प्रस्तुतियां तैयार कराई जायेंगी।
    उन्होंन बताया कि कार्यशाला में अन्य विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। लोककला को रोजगार से जोड़ते हुए इच्छुक कलाकारों को प्रशिक्षण के बाद स्थानीय शो के लिए पांच सौ और अन्य शहरों में प्रदर्शन के लिए एक हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी सादे कागज पर अपना नाम पता फोन नम्बर फोटो आदि जानकारी के साथ 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गुलाबबाई कक्ष राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।
    कोलकाता के पुतुल निर्देशक सुरेश दत्ता व लोक कलाकार उस्ताद भूरे के शार्गिद प्रदीपनाथ ने बताया कि मयूर पपेट थियेटर ग्रुप फ्रांस, जर्मनी, स्पेन व डेनमार्क जैसे यूरोपीय देशों के साथ ही राष्ट्रीय पुतुल समारोह व देश के प्रमुख पपेट फेस्टिवल में गुलाबो-सिताबो, काबुलीवाला, द ग्रेट राजा मास्टर, ईदगाह, हिमझकोरा, नटखट मुर्गा, कबीर, रामायण कथा पर आधारित प्रस्तुतियों के अनगिनत प्रदर्शन कर चुका है। साथ ही कई प्रदर्शन शैक्षिक दूरदर्शन और दूरदर्शन के लिए रिकार्ड करा चुका है।

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading