पास्को एक्ट में दर्ज हुआ आरोपी पर मामला
लखनऊ, 05 जून। लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र में शनिवार को बकरी चराने गई दलित बच्ची को आरोपी विष्नयन ने पकड़ कर उसके साथ बलात्कार करनें का प्रयास किया। नाबालिग बच्ची ने विरोध करने पर आरोपी ने उसे बुरी तरह मारा पीटा और उसे जबरन उठाकर ले जाने लगा। नाबालिग बच्ची के शोर मचाने पर बच्ची को बचाने के लिए जब उसकी चाची पहुंची तो आरोपी ने उसे भी मारा पीटा। तभी आस पास के लोग बच्ची को बचाने के लिए दौडे तब दंबग आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग खड़ा हुआ उसने धमकी दी कि आज तो तुम बच गयी लेकिन दुबारा तुम्हें कोई नहीं बचा पायेगा।
बच्ची ने रोते हुए सारी बातें अपने भाई विजय को बताई। बच्ची की बातें सुनकर भाई बंथरा थाने पर लिखित शिकायत लेकर गया, लेकिन पुलिस ने ये कहते हुए एफआईआर करनें से मना कर दिया था कि दिन में अगवा कर बलात्कार की घटना नहीं हो सकती।
इस मामले में ह्यूमन राईट मानिटरिंग फोरम की टीम ने परिवार से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की। इस मामले में बंथरा थाने में अपराध स. 182/18 धारा 3 ¡ (10) 354 घ , 323,504,506, 7/8 पोक्सो एक्ट में दर्ज हुआ। ह्यूमन राईट मानिटरिंग फोरम के सदस्य अमित ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए हम परिवार की हर संभव मदद करेंगे।






