लखनऊ, 31 दिसम्बर 2018: सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस की कक्षा-4 की छात्रा भाव्या सक्सेना ने अन्तर-विद्यालयी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है। यह प्रतियोगिता उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ मण्डल के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु भाव्या को प्रशस्ति पत्र एवं रु. 1000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस बात की जानकारी सीएमएस के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सीएमएस.आनन्द नगर कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने अपनी लेखन क्षमता एवं रचनात्मक सोच का सर्वोच्च प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।






