लखनऊ, 02 सितम्बर 2018: उप्र पावर आफिसर्स एसोसिएशन व आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के तत्वाधान में आज इंजीनियर शक्ति सिंह, अधीक्षण अभियन्ता, लेसा के सेवानिवृत्ति के पश्चात उनकी फेयरवेल पार्टी फील्ड हास्टल एसोसिएशन कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा व अध्यक्ष केबी राम ने उन्हें शाल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर को यादगार बनाने के लिये इंजी. शक्ति सिंह के लेसा में मुख्य अभियन्ता सहित अनेकों पदों पर रहते हुए किये गये ऐतिहासिक कार्यों की जमकर चर्चा हुई और सभी लोगों ने एक दूसरी से अपना अनुभव साझा किया। शक्ति सिंह ने सभी अभियन्ताओं को लेसा व विभाग में व्यापक सुधार के टिप्स देते हुए विभाग को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान कर उपभोक्ता सेवा में व्यापक सुधार के गुण सिखाये।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इंजी. शक्ति सिंह का लेसा में मुख्य अभियन्ता का कार्यकाल अब तक का सबसे स्वर्णिम कार्यकाल साबित हुआ है, जिस प्रकार से उनके कार्यकाल में अण्डर ग्राउण्ड केबिलिंग का कार्य, सिस्टम प्रणाली में सुधार का कार्य, ट्रांसफार्मर्स की क्षमता वृद्धि का कार्य व जर्जर लाइनों को बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर कराया गया। उसी का नतीजा है कि आज लेसा में लगभग 9 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को उसका लाभ प्राप्त हो रहा है।
उप्र पावर आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष केबी राम, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अति. महासचिव अनिल कुमार, सचिव आरपी केन, ट्रांसको अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, लेसा अध्यक्ष अजय कुमार, मध्यांचल महासचिव आदर्श कौशल, संगठन सचिव एसपी सिंह, राकेश पुष्कर, वीके आर्या, आरएन सरोज, धर्मेन्द्र, राधेश्याम, एनके प्रसाद, पीपी सिंह, आनन्द कनौजिया, रंजीत कुमार, अजय कनौजिया, इं. जय प्रकाश ने श्री शक्ति सिंह का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजकों डा. रामशब्द जैसवारा, अन्जनी कुमार, प्रेम चन्द्र, अशोक सोनकर, योगेन्द्र रावत, रामेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, श्री निवास, राजेश पासवान, सुनील कनौजिया भी उपस्थित रहे।







