यूपी में बारिश का जोरदार कहर, बादल अपनी जगह जमे
लखनऊ, 30 जुलाई 2018: आज रात से हो रही हलकी बारिश ने सुबह रौद्र रूप ले लिया, लगातार तीन घंटे की बारिश से नदी, नाले उफना गए और बारिश का पानी लोगों के घरों में भर गया, फिलहाल खबर लिखे जाने तक बारिश हलकी हो गयी थी लेकिन बादल फिर भी अपनी जगह जमे हुए थे।

बता दें कि प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। पिछले 4 दिनों से प्रदेश में 65 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 57 से अधिक घायल हो गए। राज्य में दक्षिणी पूर्वी मानसून सक्रिय होने से पिछले 24 घंटे के दौरान जोरदार बारिश हो रही है। बारिश से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वांचल और उससे सटे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गत 26 जुलाई से हो रही बारिश के कहर से देश में मरने वालों की संख्या 65 तक पहुंच गई। इससे सबसे अधिक 11 मई सहारनपुर में हुई है। राज्य में बारिश से 35 जिले बुरी तरह प्रभावित भारी बरसात के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कुछ जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इलाकों में पानी भर गया है जबकि सड़कों पर जमा पानी से यातायात बाधित हुआ है।

सरकारी प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बारिश से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कि वह अपने-अपने जिलों में भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करें। बचाव एवं राहत के साथ समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए प्रभावितों के लिए तत्काल राहत और पुनर्वास के इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए।







