- आगरा में पारा पंहुचा 47 के पार, लखनऊ का आज दिन का तापमान 42 डिग्री
- मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्व के कई इलाकों में धूल भरी आंधी आने की संभावना
लखनऊ 28 मई। प्रचंड गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में आंधी-पानी और बारिश के आसार बनने लगे हैं हालांकि पश्चिमी इलाकों के बाशिंदों को तपिश और उमस से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं है मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्व के कई इलाकों में धूल भरी आंधी आने की संभावना है जबकि क्षेत्रों में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम सूखा रहेगा इधर कई दिनों से अधिकांश क्षेत्रों में आज भी लोग तपा देने वाली भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद में पारा 46 डिग्री के पार चला गया है जबकि झांसी और आगरा में अधिकतम तापमान 47 होने के कारण सड़कों और मुख्य मार्गों पर रविवार को वाहनों की संख्या कम देखी गयी इसके बाद शाम को सूरज ढलने के साथ ही बाजारों में थोड़ी चहल पहल शुरू पायी।







