- निर्माण कार्य़ में अब तक नगर निगम भी असहाय
- स्थानीय लोगों को मिलती है जानलेवा धमकी
19 मई। सैनिक नगर (राय बरेली रोड ) के मुख्य मार्ग, जिसकी लम्बाई लगभग एक किलोमीटर है , जिसके पुनर्निर्माण का व उसके साथ नाला बनाने का कार्य लगभग पिछले 6 महीने से चल रहा है । आधी अधूरी रोड तो ठेकेदार ने मनमाने तरीक़े से बनाई है और नाले का निर्माण भी ढंग से नहीं किया गया । आदेश के अनुसार नाले का निर्माण सड़क की बाई ओर सीधे सीधे होना है ताकि उसके निकास में अवरोध न हो । लेकिन मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि पिछले दिनो जब ठेकेदार जेसीबी लेकर नाला खुदाई करवा रहा था तो पड़ोस के गाँवँ फ़िरंगी खेड़ा के अजय यादव ने कुछ लोगों के साथ मिलकर नाला नहीं खोदने दिया। उसका कहना है कि उसके मैरिज लॉन की चारदिवारी गिर जाएगी ।

ज्ञातव्य हो कि यह मैरिज लॉन एल डीए की ज़मीन पर अवैध रूप से क़ब्ज़ा करके बनाया गया गया है जिसका व्यसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है और एलडीए की करोड़ों की इस ज़मीन पर अवैध कमर्शियल इस्तेमाल प्राधिकरण के अधिकारियों की जानकारी में भी हो रहा है। इस मामले पर नगर निगम के अधिकारी भी आँख मूँद कर चुप बैठे हैं इस मामले में बताया जाता है जो निर्माण कार्य एक महीने में हो जाना चाहिए था वह 6 महीने के बाद भी नहीं किया जा सका। ऊपर से भू माफ़िया काम भी नहीं करने दे रहे बल्कि सैनिक नगर के निवासियों को तरह तरह से धमका भी रहे। इसी अजय यादव ने जो आर डी एस ओ का कर्मचारी भी है कुछ साल पहले इसी बनती हुई सड़क को रातों रात खुदवा डाला था जिसका मुक़दमा उसके ख़िलाफ़ दायर हुआ था पर पुलिस के संरक्षण में रोड बना दी गई थी क्योंकि हज़ारों लोग इस सड़क का आवागमन के लिए उपयोग करते हैं।







