न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने से पूर्व राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे हैं। उनका स्थानान्तरण नवम्बर 2017 में राजस्थान उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में हुआ था। न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीबी भोसले के सेवानिवृत्त होने के पश्चात इलाहाबाद उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था।
इसके बाद राज्यपाल ने प्रयागराज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवम्बर को तत्कालीन जनपद इलाहाबाद में हुआ था। यह संयोग है कि राज्यपाल पंडित नेहरू के जन्म दिवस पर प्रयागराज में मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद न्यायालय को शपथ दिलाने गये थे। उन्होंने कहा कि जिसने भी देश की सेवा की है उनके प्रति उनके मन में आदर है।







