नई दिल्ली, 07 अक्टूबर 2018: दिल्ली में किसानों पर पुलिस द्वारा आसू गैस के गोले दागे जाने वाटर केनन व् लाठीचार्ज से गुस्साये किसानों ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के लगभग आधा दर्जन गांब में बीजेपी नेताओं को गांव में न आने देने की हिदायत लिखा बोर्ड गांब के बाहर लगाया हैं।
जिस बोर्ड पर लिखा हैं कि बीजेपी वालो को गांव में आना सख़्त मना है यदि कोई भी बीजेपी नेता गांव में आया तो अपनी जान माल की रक्षा स्वयं करें। जिसके बाद से बीजेपी के नेताओ में हलचल मची हैं तो वही किसान गांव- गांव में पंचायत कर बीजेपी नेता को गांव में न घुसने की बात कह रहे हैं।

इस मामले में किसानों का कहना हैं कि यदि किसान अपनी मांगों को मांगने के लिये दिल्ली जायेगा और सरकार पुलिस से किसानों पर लाठी चार्ज करायेगी तो गांव किसान का हैं यदि गांव में बीजेपी नेता आयेंगे तो उनके साथ भी वही सलूक होगा, जिसके बाद से पुलिस प्रशासन गाँवो के बाहर लगे बोर्ड को किसी तरह से हटाने की तैयारी में लगा है।

वही जव् इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान से मीडिया ने बात की तो मंत्री चेतन चौहान कैमरे के सामने हॅसते हुए बोले की इसकी जिम्मेदार दिल्ली सरकार है।







