प्रत्यक्षदर्शियों से अपील गयी है कि वे न्याय हित में कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर अपने लिखित/ मौखिक बयान दर्ज करा सकते हैं
लखनऊ 24 फरवरी, 2018: उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन लालगंज श्री अयोध्या प्रसाद को गत 17 फरवरी को
लखनऊ के औरंगाबाद खालसा गांव में मारे गये तेन्दुए के मामले में जांच अधिकारी नामित किया गया है। इस मारे गये तेन्दुए के मामले में अवध वन प्रभाग, लखनऊ की सरोजनीनगर रेंज में एक विभागीय केस संख्या-24/2017-18 दिनांक 17.02.2018 पंजीकृत किया गया है।
जांच अधिकारी ने घटना के समय मौजूद सामान्य नागरिक, मीडिया एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों से अपील की है कि वे न्याय हित में जांच अधिकारी के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर अपने लिखित/मौखिक बयान दर्ज करा सकते हैं और इस संबंध में उपलब्ध साक्ष्य भी प्रस्तुत कर सकते हैं। बयान दर्ज कराने हेतु अपना परिचय पत्र एवं निवास संबंधी प्रमाण पत्र अवश्य लायें।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/cartoon-punch-leopard-gun-down/
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/picture-gallery-leopard-gun-down/
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/taja-khabar-end-terror-of-leopard/
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/uttar-pradesh-leopard-terror-in-lucknow/
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/picture-gallery-leopard-terror-in-chihat/
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/leopard-come-in-sent-fransis-school/







