Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मज़लूमों के समर्थन में इजरायल के खिलाफ विरोध करना हमारा कर्तव्य: कल्बे जवाद

    By June 8, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 656

    लखनऊ 8 जून: विश्व कुद्वस दिवस के अवसर पर आसफि मस्जिद में नमाजे़ जुमा के बाद मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी के नेतृत्व में इज़राइली आतंकवाद के खिलाफ प्रर्दशन किया गया। प्रर्दशनकारियों का जुलूस फिलीस्तीनी मज़लूमों के समर्थन और इज़रायली बबर्ता के खिलाफ आसफि मस्जिद से निकल कर बडे इमामबाडे के मुख्य दरवाज़े तक गया।

    प्रदर्शनकारियों ने इज़रायली आतंकवाद के खिलाफ, फिलीस्तीनी मजलूमों के समर्थन में नारे भी लगाये। इमामबाड़ा के मुख्य दरवाजे़ पर मौलाना कलबे जवाद सहित अन्य ओलमा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। मौलाना कलबे जवाद ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मुसलमानों का दीनी कर्तव्य है कि वह फिलिस्तीन के मजलूमों के समर्थन एवं इजरायली आतंकवाद के खिलाफ आवाजे़ एहतेजाज बुलंद करें।

    मौलाना ने कहा कि इजरायली आतंकवाद पर सभी गुलाम अरब देश मूकदर्शक बने हुए हैं, अकेले ईरान जो अमेरिका और इजरायली बर्बरता के खिलाफ बोलता है मगर उसे यह कहकर रोक दिया जाता है कि ईरान नाॅन अरब देश है, ताअजुब होता कि ईरान को नाॅन अरब देश कहकर फिलिस्तीनियों के समर्थन से रोका जाता है लेकिन यह अरब देश खुद अमेरिका और इजराइल के खिलाफ बोलने से डरते है।

    सयुंक्त राष्ट्र और अपने देश की सरकार से यह रखी मांग:

    • ग़ाज़ा में जारी इज़राइली आतंकावाद पर तुरंत कार्यवाही की जाये और मानवाधिकारों की पामाली एंव उलंघन के जुर्म में अंतर्राष्ट्रीय अदालत में मुक़दमा चलाया जाये।
    • येरुशेलम पर मुसलमानों का पहला अधिकार है इसलिए येरुशेलम को इज़राइली राजधानी तस्लीम करने के अमेरिकी फैसले के खि़लाफ़ सख़्त क़दम उठाये जायें।
    • येरुशेलम में अमेरिकी दूतावास के स्थानांतरण को अवैध क़रार दिया जाये।
    • अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यमन, बहरीन, नाइजेरिया, बर्मा, शाम और फिलीस्तीनी के मुसलमानों ख़ास कर शियों के नरसंहार का आत्म निरीक्षण करते हुए दोषी देशों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अदालत में मुकदमा किया जाये साथ ही मुसलमानों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जाये।
    • उन्होंने कहा कि हम अपने देश की सरकार से मांग करते है कि फ़िलिस्तीन के मज़लूमों के समर्थन में इज़राइली बर्बता एंव आतंकवाद की निंदा करते हुए आतंक के जन्मदाता से अपने राजनयिक ससंबंध खत्म करे।

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading