Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    आंगनवाड़ी बतायेंगी सहजन के गुण

    By September 20, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 585
    • गर्भवती व कम आयु के बच्चों के लिए है वरदान
    • आँखों, हड्डियों, त्वचा व खून के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर

    लखनऊ, 20 सितम्बर 2018: सहजन यानि ड्रमस्टिक का नाम तो सभी ने सुना होगा लेकिन बहुत ही कम लोग इसके लाभकारी गुणों से जागरूक हैं। यह सर्दियों में बाज़ार में बिकती हुयी दिखाई देती है लेकिन इसके फायदे होने के बाद भी लोग इसका सेवन नहीं करते हैं।

    गर्भवती महिलाओं व कम आयु के बच्चों के लिए यह वरदान माना गया है। इसमें कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी और बी कॉम्पलैक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

    इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आई.सी.एम.आर) प्रोजेक्ट के अंतर्गत, वैदेही इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर, बंगलौर में हुए एक अद्धयन में सहजन का नियमित सेवन से, कुपोषण में सुधार पाया गया। इसको प्रोटीन एनेर्जी कुपोषण (पी.इ.एम) से ग्रस्त बच्चों के इलाज के लिए प्रयोग किया जा सकता है व समाज में इसके लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

    file photo

    इसके बारे में लखनऊ के आई.सी.डी.एस. विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेन्द्र दुबे ने बताया कि लखनऊ जिले में इसके लाभकारी गुणों की चर्चा की शुरुआत हो चुकी है। कई आंगनवाडी केन्द्रों पर इसके पोधे भी लगाये गये हैं। इसके पेड़ का एक ही नहीं बल्कि हर हिस्सा बहुत फायदेमंद होता है तथा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका फल, फूल, छाल, पत्तियां और जड़ सभी का उपयोग स्वास्थय के लिए बहुत फायदेमंद है। आंगनवाड़ी केन्द्रों द्वारा लोगों को बताया जा रहा है ताकि वे इसका उपयोग करें और स्वस्थ जीवन जियें।

    डाइटीशियन रूपाली बताती हैं कि गर्भावस्था, धात्री व 2 से 10 वर्ष के बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए सहजन तथा सहजन की पत्तियां अत्यंत सहायक होती हैं तथा यह आसानी से प्राप्त हो जाती हैं व लागत भी कम आती है। सहजन में अधिक मात्रा में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, बी, सी तथा के और फास्फोरस होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण में रक्षा करते हैं।

    रूपाली बताती हैं कि सभी ताज़ी हरी सब्जियों के मुकाबले 100 ग्राम ताज़ी सहजन की पत्तियों में सबसे अधिक केरोटीन  व सबसे अधिक बीटा कैरोटीन होता है जो कि विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिए एक बेहतर रणनीति हो सकती है।

    सहजन में विभिन्न पोलिफेनोल्स अत्यधिक मात्रा में होते हैं जो कि एंटीओक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं और कार्डियो वैस्कुलर बीमारियों से सुरक्षा के लिए उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है।

    100 ग्राम ताज़ी सहजन की पत्तियों में पोषक/ गैर पोषक तत्वों की मात्रा

    नमी (mg) कुल आयरन (mg) कैल्शियम (mg) फोस्फोरस(mg) एस्कॉर्बिक एसिड (mg) ओक्सलिक एसिड (mg)
    79.2 .26 431.6 133.57 139 11.23

     

    रूपाली बताती हैं कि गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा कम आयु के बच्चों को उपरोक्त पोषक तत्वों की जरूरत एक सामान्य व्यक्ति से कहीं ज्यादा होती है। इस अवस्था में यदि सहजन का उपयोग दैनिक आहार में किया जाए तो माँ तथा गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास होगा। सहजन के उपयोग से धात्री माता में दूध की मात्रा बढ़ती है | सहजन के सेवन से नर्वस सिस्टम इम्प्रूव होता है। सहजन खाने से मष्तिष्क का विकास होता है व खून की कमी नहीं होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, सर्दी, खांसी, फ्लू आदि से बचाता है, हड्डियाँ मजबूत होती हैं। पेट की समस्या से निजात दिलाता है। सहजन एक ऐसी सब्जी है जिसमें एक साथ यह सारे पोषण भरपूर मात्रा में मिलती है।

    Keep Reading

    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading