लखनऊ, 14 जनवरी 2019: डिवाइन हार्ट फाउंडेशन एंड हॉस्पिटल के माध्यम से अयप्पा मंदिर ( विनीत खण्ड, गोमती नगर ) में फ्री हार्ट , गुर्दा रोग, स्त्री रोग, जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
बता दें कि इसमें डिवाइन हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पंकज के. श्रीवास्तव, डॉ. अम्बुकेश्वर सिंह , डॉ. आनंद चेल्लाप्पन, डॉ. रूचि गर्ग ने लगभग 150 मरीजों को देखा। डिवाइन हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) ए. के. श्रीवास्तब व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती आभा श्रीवास्तव ने स्वं मरीजों का हालचाल जाना।
डॉ. (प्रो.) ए. के. श्रीवास्तब ” ह्रदय बचाओ जीवन बचाओ” के अंतर्गत पूरे प्रदेश में जगह- जगह फ्री हार्ट चेक-अप कैंप लगाकर लोगों को इस बीमारी से बचने के उपाय बता रहे हैं। डॉ. पंकज श्रीवास्तव जी ने बताया कि सुबह नियमित व्यायाम, खानपान में नियंत्रण रखें व स्ट्रेसफुल लाइफ से बचें।






