लखनऊ, 27 अगस्त 2018: आज 11वाहिनी एनडीआरएफ लखनऊ की टीम ने, श्री आलोक कुमार सिंह उप महानिरीक्षक के दिशा-निर्देश पर, लखनऊ के प्रान्तीय रक्षक दल के कैम्पस में, असिस्टेंट कमांडेंट श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में, एनडीआरएफ की विशिष्ठ प्रशिक्षित ट्रेनिंग टीम ने, एन.सी.सी. कैडेटस को आपदा के समय किये जाने वाले बचाव के, तरीकों के बारे में ट्रेनिंग दी।
इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने एन.सी.सी. कैडटस से कहा, ”परिस्थितियां कैसी भी हो लेकिन हार ना माने,” इस दौरान एन.सी.सी. कैडटस को प्राथमिक उपचार, ट्रामा मैनेजमेंट, हार्ट अटैक आने पर CPR देना, सर्पदंश उपचार, आग लगने व बाढ़ के दौरान किये जाने वाले, बचाव उपायों के बारे में डेमोंट्रेशन देकर समझाया l इसके अतरिक्त बाढ़ व अन्य आपदाओ के दौरान, घरेलु सामान से बचाव उपकरण बनाने की, ट्रेनिंग दी गयी, तथा स्ट्रेचर बनाने के तरीके सिखाये गये।
इस ट्रेनिंग के दौरान एन.सी.सी. के 350 कैडटस व अधिकारीगण मौजूद थे I कर्नल जीवन जंडे ने कहा कि, इस ट्रेनिंग से सभी कैडटस काफी लाभान्वित हुए है, तथा भविष्य में विभिन्न आपदाओ के दौरान, इनका उपयोग करके समाज व देश को लाभान्वित कर सकेगें।
ज्ञातव्य हो कि एन.डी.आर.एफ. की टीमें बाढ़ पूर्व बचाव हेतु लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, गोरखपुर, वाराणसी आदि स्थानों पर तैनात है l तथा लखनऊ स्थित टीम, हर प्रकार के आपदाओ से निपटने हेतु, व हर पल बचाव कार्यो हेतु तैयार है।






