लखनऊ: 29 मई। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाइक जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर आज यहां विधान भवन परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन महेश कुमार गुप्ता सहित शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।







