लखनऊ: 26 मई। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमण्डल के सदस्यों सहित उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु का स्वागत किया।
उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु हवाई अड्डे से राजभवन आये। उप राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में मध्याह्न भोज का आयोजन किया गया था। मध्याह्न भोज के पश्चात् उप राष्ट्रपति ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में सहभाग करने के लिए प्रस्थान किया।







