अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर फुहारें पड़ने का अनुमान है
लखनऊ, 11 जुलाई 2018: चिपचिपी गर्मी से बेहाल यूपी के निवासियों को अगले 24 घंटे में बारिश की फुहारों से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर फुहारें पड़ने का अनुमान है। जबकि पश्चिमी अंचल के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं। इस अवधि में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।
विभाग के प्रवक्ता ने मंगलवार को प्रेसवार्ता यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में कन्नौज के छिबरामऊ में एक सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्म हवा लोगों को झुलसाती रहे इस दौरान बरेली, इलाहाबाद, मुरादाबाद और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि वाराणसी, इलाहाबाद गोरखपुर, झांसी और आगरा में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।







