लखनऊ, 27 जुलाई 2018: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री 28 -29 जुलाई को स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधियों की होने वाली कार्यशाला के आयोजन के नाम पर जिस तरह करोड़ों रुपये की सजावट और होटल बुकिंग के नाम पर खर्च किये जा रहे है वह निंदनीय है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने कहा कि बदहाली, वित्तीय घाटे और बेरोजगारी से जूझ रहा प्रदेश सरकार कैसे सरकारी धन की बर्बादी कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिना टेंडर के खरीदी गयी एलईडी लाइट से शहर जगमगाया जा रहा है ।
डॉ. दीक्षित ने कहा कि पूर्व में हुए इन्वेस्टर मीट में भी इन एलईडी खरीद में ज़बरदस्त घोटाला हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि पूरा प्रदेश बदहाली की चपेट में है, समायोजन रद्द किये जाने के विरोध कर रही सुहागिन शिक्षामित्र प्रधानमंत्री आगमन से पूर्व सामूहिक मुंडन करा कर समायोजन की मांग कर रही है, पर मुख्यमंत्री सहित पूरा अमला आगवानी से पूर्व लाल दरीचा बिछाने में व्यस्त है।







