लखनऊ, 9 अक्टूबर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर यहां चारबाग स्टेशन परिसर में दो अक्टूबर से प्रारम्भ 15 दिवसीय पचीसवें गांधी पुस्तक मेले के मंच पर आज शाम युवा कथक नृत्यांगनाओं ईशा रतन-मीशा रतन की मोहक शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने पुस्तक प्रेमियों व यात्रियों को कुछ देर के लिए सम्मोहित सा कर लिया।
सर्वोदय साहित्य एवं दिव्यांश पब्लिकेशन के इस पुस्तक मेले के आठवें दिन आज गाँधी के सपनो का भारत विषय पर आयोजित व्याख्यान प्रतियोगिता में नामांकित लगभग 70 प्रतिभागियों में से अंतिम चक्र में छह प्रतिभागियों ने मंच पर अपने विचार प्रस्तुत कर सराहना पाई। इनमें प्रथम पुरस्कार आद्या अग्रवाल, दूसरा पुरस्कार अभिषेक शुक्ला व तृतीय पुरस्कार ताविषी श्रीवास्तव को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सात वर्षीय सर्वज्ञा सिंह का तुतलाती आवाज में भावविभोर कर गए विचार रहे।
सत्येन्द्र कुमार सिंह के संचालन में चले कार्यक्रम ने किया एवं करियर काउंसलर डा.संचिता घटक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि अमरेश कुमार सिंह व शिक्षाविद् अमित शर्मा शामिल हुए। अंत में संयोजक नीरज अरोड़ा ने अतिथियों को धन्यवाद देने के साथ विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर राम वंदना पर ईशा रतन और मीशा रतन ने कथक के शुद्ध पक्ष को समेटते हुए अपनी युगल प्रस्तुति से श्रोताओं के दिल जीत लिया।
इसके उपरांत आयोजित युवा कवि गोष्ठी में फुरकान अहमद, आशीष सिंह एरतिन्द्र गौतम अभिनव सिंह, सौरभ उपाध्याय, दुर्गेश दीक्षित, हिमेश कश्यप, इकबाल अशरफ, दिव्यांशु त्रिवेदी, अदनान अख्तर पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, आदर्श् श्रीवास्तव, प्रज्ज्वल मिश्रा, वरदान वर्मा, अश्वित रतन, विभान्शु वर्मा व अभिनव राज ने देशभक्ति और गांधी पर अपनी कविताएं पढ़ीं।






