- पदोन्नति बिल पास कराने के लिये संघर्ष समिति का ऐलान मिशन-2019 के तहत आरक्षण समर्थक जागो अभियान की शुरूआत 01 जून से
लखनऊ 27 मई। केन्द्र की मोदी सरकार जहाॅ 4 साल पूरा होने का जश्न मना रही है वहीं पूरे प्रदेश के 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक पिछले 4 सालों से अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा पिछले वर्षो में पदोन्नति बिल अविलम्ब पास कराने को लेकर लगातार बयानबाजी की जाती रही है आरक्षण समर्थक आस लगाये रहे लेकिन फिर भी पास नहीं हुआ पदोन्नति बिल। दुर्भाग्य की बात यह रही कि पूरे देश में दलित कार्मिकों में मोदी सरकार बनने के बाद जिस तरह से एक आशा जगी थी कि जल्द ही लम्बित पदोन्नति बिल पास होगा। लेकिन वहीं दूसरी ओर 4 साल बीत गया देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोकसभा में लम्बित 117वां पदोन्नति बिल को पास कराने पर कभी भी ध्यान नहीं दिया। केन्द्र की मोदी सरकार के 4 साल में दलित कार्मिक बेहाल रहे और रिवर्सन के पश्चात अपनी खोई प्रतिष्ठा को वापस पाने के लिये लगातार संघर्ष करते रहे।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजकों में अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार अजय कुमार, श्याम लाल, महेन्द्र सिंह, प्रेम चन्द्र, अशोक सोनकर, प्रभु शंकर राव, श्रीनिवास राव, अरविन्द फोर्सवाल, दयाराम सोनकर ने कहा कि बहुत जल्द ही आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति पूरे प्रदेश में पुनः एक बार जन जागरण अभियान की शुरूआत करेगी। 01 जून से आरक्षण समर्थक जन जागरण अभियान की शुरूआत की जायेगी जो लगातार सभी विभागों में चलता रहेगा, जिसका नाम ‘‘मिशन-2019‘‘ आरक्षण समर्थक जागो अभियान‘‘ का नाम दिया गया है। पूरे देश के दलित कार्मिकों को अब यह पूरी अहसास हो चुका है कि उसे एकजुट होकर बड़ा जन जागरण अभियान पूरे देश में चलाना पड़ेगा तभी बाबा साहब द्वारा दी गयी संवैधानिक व्यवस्था पदोन्नतियों में आरक्षण की रक्षा हो पायेगी।
संघर्ष समिति के नेताओ ने इस बात का भी ऐलान किया है कि पूर्व की भाॅति पदोन्नति बिल पास कराने को लेकर राजनैतिक दलों से सहयोग माॅगने के लिये मुलाकात व ज्ञापन देने का सिलसिला चलता रहेगा।






