बरेली, 18 जुलाई 2018: वायु सेना स्टेशन बरेली द्वारा पक्षियों एवं जानवरों के नियंत्रण उपायों विषय पर आज एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार की अध्यक्षता मध्य वायु कमान के एयर आॅफीसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मॉर्शल एसबीपी सिन्हा ने की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रिंसिपल चीफ कन्जर्वेटर आॅफ फारेस्ट श्री पवन कुमार असैन्य प्रशासन की ओर से मौजूद थे।
सेमिनार में उड्यन के दौरान पक्षियों एवं जानवरों के नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही विभिन्न वायु सेना बेसों पर कार्य पद्धतियों एवं प्रक्रियाओं सहित आधुनिक अवधारणाओं एवं सुधार के क्षेत्रों जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान वायु सेना स्टेशन बरेली में एक सप्ताह तक एयरोस्पेस सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
इस अभियान के दौरान ग्राम प्रधानों से मिलने के साथ-साथ प्रचार सामग्री वितरित की गयी तथा स्कूलों में एयरोस्पेस सुरक्षा पर पेटिंग एवं लेखन प्रतियोगिताएॅं आयोजित की गई। वायु सेना स्टेशन के परिक्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन एवं कूड़ा निस्तारण की समीक्षा की गई।
इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य वायु सेना स्टेषन परिक्षेत्र से उड्यन के दौरान वायु विमानों से पशु-पक्षियों से होनेवाले टकराव को रोकना है जिससे जान-माल की क्षति की संभावना को टाला जा सके।







