Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    देश के टाप टेन 10 राज्यों में यूपी के सरकारी विभागों पर सबसे ज्यादा 10722 करोड़ बकाया

    By May 24, 2018Updated:May 24, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 525

    उपभोक्ता परिषद ने किया सबसे बड़ा खुलासा: पिछले 9 माह में यूपी के सरकारी विभागों पर बढ़ा गया रू. 1869 करोड़ का बकाया

    लखनऊ 24 मई। प्रदेश में भले ही छोटे बिजली उपभोक्ताओं के हजारों के बकाये पर उसके कनेक्शन काट दिये जाते हैं। वहीं प्रदेश के सरकारी विभाग करोड़ों के बकायेदार होने के बाद भी बिजली का आनन्द ले रहे हैं। भारत सरकार ऊर्जा मंत्रालय के उदय न्यूज में अभी मई, 2018 में जारी हुए आंकड़े पर नजर डालें तो सरकारी विभागों पर बकाये में देश के टाप टेन बकायेदारों में उप्र का सरकारी विभाग सबसे शीर्ष पर है, जो चिन्ता का विषय है।
    जहां तक बात 31 मार्च, 2017 की है तो प्रदेश में सरकारी विभागों पर कुल बकाया रू. 8853 करोड़ था, वह अब दिसम्बर, 2017 के अन्त तक 10722 करोड़ हो गया है। यानि की प्रदेश के सरकारी विभागों पर पिछले 9 माह में लगभग रू. 1869 करोड़ बकाया बढ़ गया, जो सोचनीय है। उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के सरकारी विभागों पर जो बकाया है, उसे बजटीय प्राविधान बनाकर बिजली विभाग को दिलाया जाये और इस भीषण गर्मी में छोटे बकायेदारों, घरेलू ग्रामीण किसानों के कनेक्शन काटने पर ज्यादा सख्ती न की जाये।
    देश के टाप टेन राज्यों में उप्र में सरकारी विभागों के बकाये की स्थिति स्वतः बयां कर रही है तो आइयें एक नज़र डालते है आकड़ों पर-
    राज्य                                 31 दिसम्बर, 2017 तक सरकारी विभागों पर बकाया
    उत्तर प्रदेश                          10722 करोड़
    तेलंगाना                             4430 करोड़
    महाराष्ट्र                              5600 करोड़
    आन्ध्र प्रदेश                         3803 करोड़
    केरल                                 4910 करोड़
    हरियाणा                             1185 करोड़
    कर्नाटक                              2307 करोड़
    बिहार                                902 करोड़
    राजस्थान                            1006 करोड़
    मध्य प्रदेश                           890 करोड़
    राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि उप्र में सरकारी विभागों में हमेशा करोड़ों का बकाया रहता है, उनके कनेक्शन भी काटे जाते हैं और सिर्फ कोरे आश्वासन के बाद कुछ ही घण्टों में कनेक्शन जोड़ दिये जाते हैं। उप्र सरकार चाहे तो बजटीय प्राविधानों के अनुसार सभी विभागों का एक मुश्त बकाया पावर कार्पोरेशन को दिलाया जा सकता है। बिजली दर बढ़ाने की बात आती है तो आम जनता की दरों में बढ़ोत्तरी करायी जाती है और सरकारी विभाग पर रहम किया जाता है।
    वास्तव में सरकार को आगे आकर सरकारी विभागों के बकाये को बिजली विभाग को वापस दिलाकर गरीब जनता, किसानों की बिजली दरों में राहत प्रदान किया जाना चाहिए। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि उप्र में सरकारी विभागों का बकाया बढ़ता रहता है और बिजली कम्पनियां चाहकर भी कुछ नहीं कर पातीं। वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे विद्युत बकायेदारों को चिन्हित कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जो पूरी तरह न्यायोचित नहीं है।

    Keep Reading

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading