Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    अटल जी के राज में जब विद्युत उपभोक्ताओं को 36 घंटे में मिल गया था न्याय

    By August 17, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 567
    उपभोक्ता परिषद ने साझा की कुछ यादें: और प्रदेश की उपभोक्ताओं की तरफ से दी अटल जी को श्रद्धांजलि
    लखनऊ, 17 अगस्त 2018: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मा. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के लम्बी बीमारी के बाद निधन पर प्रदेश के 2 करोड़ 20 लाख विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से उपभोक्ता परिषद ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी आम जनमानस की समस्याओं पर इतना संवेदनशील थे कि पूरी दुनियां नतमस्तक थी।
    एक वाकये में उपभोक्ता परिषद ने बताया कि हम वह बात कभी नहीं भूल सकते। जब सन् 1999 में जब मा. अटल जी लखनऊ संसदीय क्षेत्र से सांसद होकर देश के माननीय प्रधानमंत्री के पद पर आसीन थे, उस दौरान राजधानी लखनऊ के विद्युत आपूर्ति वाले क्षेत्र लेसा में तत्कालीन मुख्य अभियन्ता श्री पवन कुमार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़ने व काटने की फीस को मनमाने तरीके से रू0 100 की जगह 250 कर दिया गया।  उसी क्षण उपभोक्ता परिषद ने अपने सांसद व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को एक फैक्स भेजा और उसमें आरोप लगाया कि लेसा के अधिकारी आपके संसदीय क्षेत्र में आपकी छवि धूमिल करने के लिए उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं और इस प्रकार का मनमाना आदेश कर उपभोक्ताओं से अधिक वसूली कर रहे हैं।
    36 घंटे में ही न्याय मिल गया:
    यह जानकर आश्चर्य होगा कि मात्र 24 घंटे के अन्दर हड़कम्प मच गया और पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मा. श्री कल्याण सिंह कार्यालय द्वारा अविलम्ब बिजली विभाग से रिपोर्ट तलब की गयी। अंततः बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लेसा ने अपना आदेश तत्काल वापस ले लिया और उपभोक्ताओं को 36 घंटे बीतते ही न्याय मिल गया।
    एक वह समय था, जब राजधानी का विद्युत उपभोक्ता अपने आपको वीआईपी महसूस करता था, उसकी पीड़ा और कष्ट पर सीधे पीएमओ की नजर थी और आज की संवेदनशीलता पूरी तरह मर गयी है। उपभोक्ता परेशान, बेहाल रहते हैं, लेकिन उनकी तरफ कोई देखने वाला नहीं।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा काउन्सिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि मा. अटल जी की संवेदनशीलता व सजगता का पूरा देश हमेशा नतमस्तक रहेगा। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में राजधानी लेसा की विद्युत व्यवस्था पर सीधे पीएमओ की नजर रहती थी और एक जमाना था, जब लेसा में विद्युत आपूर्ति को लेकर रास्ता जाम और हंगामा मचता था, उन्हीं के कार्यकाल में इन सब झंझटों से उपभोक्ताओं को निजात मिल गयी थी। एक आज का दिन है कि किसी भी विद्युत उपभोक्ताओं पर किसी को चाहे जितना पत्राचार करते रहो, कोई सुनने वाला नहीं है।  प्रदेश का विद्युत उपभोक्ता सदैव मा. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के सिद्धान्तों को याद करता रहेगा।

    #atal bihari vajpayee

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading