लखनऊ, 12 फरवरी। वसीम रिजवी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में आज बहुजन मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर दर्ज कराई तहरीर। आपको बता दें वसीम रिजवी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं जो अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहा करते हैं
आज उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खत लिखा गया जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को उन्होंने आतंकवादी संगठन बताते हुए कहा कि उन पर तुरंत कार्रवाई हो और वसीम रिजवी का कहना है कि भारत के मुसलमानों का फैसला पाकिस्तान और सऊदी अरब कर रहा है। इसी से आहत होकर बहुजन मुस्लिम महासभा के तमाम कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में पहुंचकर वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर लिखवाई यही नहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन पर कार्यवाही नहीं होती है तो पूरे देश से शिया और सुन्नी समुदाय के लोग उनके साथ जुड़ेंगे और एक बड़ा आंदोलन करेंगे। photo: Azam Husain








