लखनऊ, 08 जुलाई। आग बरसाती धूप और पलपल बिजली के जाते तेवर ने लखनऊ वासियों का दिन का चैन और रात की नींद हराम कर दी है। बारिश न होने से उमस का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य के अधिकांश इलाकों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वही हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से लोग रात दिन पसीने में तरबतर है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की रफ्तार में कुछ तेजी आई है जिससे अगले सप्ताह के मध्य तक बारिश के आसार बनेंगें। आज तपिश भरी गर्मी के चलते राजधानी लखनऊ समेत समूचे राज्य में साप्ताहिक अवकाश के दिन भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है।
सुबह पार्क में भीड़ भाड़ आम दिनों की अपेक्षा काम देखी गयी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही बाजार और वीरान हो गए। लोग बाग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें। मौसम के मिजाज के बीच बिजली की लुकाछिपी चरम पर है एयर कंडीशियन और कूलर चलने से विद्युत मांग में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी हुयी है।
महानगरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे खोखले साबित हुए। शहरों में कई इलाकों में बिजली गुल होने से लोग बेहाल है वोल्टेज की समस्या ने विद्युत उपकरणों के होने का भी खतरा बढ़ा दिया है ग्रामीण इलाकों में हालात और भी विकट है।







