लखनऊ, 15 अप्रैल 2019: बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर लक्ष्य की महिला टीम ने लखनऊ के गोमती नगर में स्थित अम्बेडकर पार्क के सामने लक्ष्य का एक पंडाल लगाया। लक्ष्य की महिला कमांडरों ने बहुजन समाज के लोगो को बाबा साहेब के योगदान व लक्ष्य संगठन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो को विस्तार से बताते हुए लोगो से अपील करते हुए कहा कि लोग बाबा साहेब की बुतपरस्ती की बजाए उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें, जिससे बहुजन समाज का उत्थान हो सके यही उनके प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर लक्ष्य की कमांडरों ने देशवाशियों को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती की बधाई दी और मिठाई व् अल्पाहार वितरण किया।
लक्ष्य कमांडरों ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान का असर बहुजन समाज के लोगो पर साफ तौर से दिखाई देने लगा है वो अपने अधिकारों को समझने लगे है और उनकी प्राप्ति के लिए संघर्ष करने लगे है और बहुत अच्छी बात यह है कि बहुजन समाज की महिलाएँ भी बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने लगीं है।
उन्होंने कहा कि हम बाबा साहेब को एक दिन याद करने की बजाये रोज उनकी शिक्षाओं की समाज में चर्चा करे ताकि समाज अपने अधिकारों को अच्छे से समझ सके और समाज में एक मजबूत भाईचारा बन सके। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने देश की महिलाओ को अन्य पुरुषो के समान अधिकार दिए व बहुजन समाज के लोगो को भी मानवीय जीवन दिया हमें उनके प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए। उन्होने हमारे देश को विश्व का सबसे बहेतरीन सविंधान दिया।







