लखनऊ, 10 फरवरी 2019: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज की बालिकाओं का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर आज सम्पन्न हुआ।
मुंशी लीलावती निराश्रित आश्रम में रहने वाली बच्चियों को भेंट स्वरूप सामग्री दी गई। उनको अनेक पढ़ाई, स्वास्थ, स्वच्छता, करियर, विषय चयन, खेल कूद ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि में शामिल किया गया।
शिविर अधिकारी डॉ ऊषा देवी थी।प्राचार्य प्रो धर्म कौर, विद्यांत की शिक्षिकाएं डॉ गीता कपिल, डॉ प्रभा गौतम, डॉ विभा जौहरी, डॉ सावित्री तड़ागी, डॉ ममता रानी भटनागर, डॉ परवीन, ने समय समय पर शिविर में पहुंच कर बालिकाओं की देखभाल की और उनका उत्साह बढ़ाया।







