लखनऊ,27 जून 2019: राजधानी वासियों को फिलहाल अभी उमस भरी गर्मी से 3 दिन राहत और नहीं मिलने के आसार हैं। इस दौरान बादल तो छाएंगे, लेकिन झमाझम बारिश के लिए इन्तजार करायेंगें। बता दें कि मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों को अभी 3 दिन और रुकना होगा।
मौसम विभाग की मानें तो मानसून के कमजोर पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है हालांकि प्री मानसून मंगलवार को काफी सक्रिय रहा और शहर के कई इलाकों में हल्की और कहीं तेज बारिश भी हुयी।
आज बुधवार को भी सुबह हल्की बारिश और दोपहर में भी हल्की बारिश हुयी जिससे लोगों को राहत नहीं मिली लेकिन उमस ने परेशां कर दिया। फिलहाल अभी मौसम की गति नहीं बन पा रही है इससे राजधानी वासियों को बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो इसके बाद ही झमाझम होने की उम्मीद है!







