भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने सार्स देशों की बैठक में कोरोना को लेकर इमर्जेन्सी फंड बनाने का दिया प्रस्ताव
अमेरिकी राष्ट्रपति ड़ोनाल्ड़ ट्रंप ने अमेरिका में कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। और एक राहत पैकेज पर डे़मोक्रेट के साथ सहमति बन गई है। इससे कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए संघीय कोष से सरकार को 50 अरब ड़ॉलर की राशि मिलेगी। बता दें कि इस दौरान उन्होंने भी कोरोना टेस्ट करवाया, टेस्ट में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इधर भारतीय प्रधानमंत्री ने सार्स देशों की बैठक में कोरोना को लेकर इमर्जेन्सी फंड बनाने का भी प्रस्ताव दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस जानलेवा विषाणु से अमेरिका में 47 लोगों की मौत हो चुकी है। यह अमेरिका के 50 राज्यों में से 46 में फैल चुका है और देशभर में करीब 2,000 मामले सामने आ चुके हैं। व्हाइट हाउस के लॉन में ट्रंप ने एक बयान में कहा‚ संघीय सरकार की पूर्ण शक्ति का उपयोग करने के लिए मैं आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करता हूं।
उन्होंने अमेरिका के सभी राज्यों से आपात ऑपरेशन केन्द्र बनाने को कहा है। उन्होंने कहा‚ हालात और बदतर हो सकते हैं। अगले आठ सप्ताह बहुत अहम हैं। राष्ट्रपति ने कहा‚ हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिन लोगों को जांच की जरूरत है उनकी सुरक्षित‚ तेजी और सुविधाजनक तरीके से जांच हो।







