Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    5जी सेवा शुरू करने वाला पहला देश बना द. कोरिया

    By April 5, 2019 Music No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 619

    नई दिल्ली, 05 अप्रैल 2019:  पांचवीं पीढ़ी की मोबाइल सेवा यानी 5जी सेवा शुरू करने को लेकर चल रही दौड़ में दक्षिण कोरिया ने बाजी मार ली है। दक्षिण कोरिया की शीर्ष दूरसंचार कंपनियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने निर्धारित तिथि से दो दिन पहले बुधवार को ही राष्ट्रीय स्तर पर 5जी सेवाओं की शुरुआत कर दी।दक्षिण कोरिया की तीन शीर्ष दूरसंचार कंपनियों एसके टेलीकाम, केटी और एलजी यूप्लस ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात 11बजे 5जी सेवाएं शुरू की।

    Image result for 5g mobile

    पहले 5जी सेवा शुरू करने के लिए पांच अप्रैल की तारीख रखी गई थी। सबसे पहले 5जी सेवाएं प्रदान करने का खिताब हासिल करने के लिए दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका, चीन और जापान दौड़ में शामिल थे। समाचार एजेंसी योनहैप ने कहा कि अटकलें हैं कि दक्षिण कोरिया की कंपनियों द्वारा देर रात 5जी सेवा शुरू करने के चलते अमेरिका की दूरसंचार कंपनी वेरिजॉन को अपनी 5जी सेवाएं जल्दी शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वेरिजॉन ने बुधवार को ही शिकागो और मिनीपोलिस में अपनी 5जी सेवाओं की शुरुआत की। उसने निर्धारित तिथि से एक हफ्ते पहले सेवाएं शुरू की।

    योनहैप के मुताबिक, दक्षिण कोरिया ने अमेरिका से दो घंटे पहले 5जी सेवाओं की शुरुआत की। दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एसके टेलीकाम ने बृहस्पतिवार को घोषणा की है कि उसने तीन अप्रैल को 11 बजे अपनी 5जी सेवा शुरू कर दी। आम ग्राहकों को 5जी सेवा 5 अप्रैल से ही उपलब्ध होगी। विशेषज्ञों ने कहा कि 5जी सेवा स्मार्टफोन को तीव्र कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। इसकी स्पीड 4जी से 20 गुना ज्यादा तेज होगी और यह ग्राहकों को एक सेकेंड से भी कम समय में पूरी मूवी डाउनलोड करने की सुविधा देगी।

    Keep Reading

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    A people's leader who sacrificed power at the altar of principles.

    रितेश पांडेय-आस्था सिंह का नया गाना ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading