दोबारा नहीं आएंगे यह जंगल, लगभग 16 दिनों से लगी है आग
विश्व का सबसे बड़ा जंगल ब्राजील का अमेजन, जहां इस समय भयंकर आग लगी हुयी है। इस आग से न जाने कितने दुर्लभ पशु पंछी मारे जा चुके हैं। और बचे हैं वह शहरी आबादी की तरफ भाग रहे हैं बता दें कि इस आग की धुंध की वजह से ब्राजील का एक शहर ही अंधेरे में डूब गया है। इस जंगल में पिछले कई दिनों से यह भयंकर आग लगी हुई है, जिस पर काबू पाना बड़ा मुश्किल हो रहा है। हालांकि इससे पहले भी इस जंगल में कई बार आग लग चुकी हैं लेकिन इस बार यह काफी भयानक है।
बता दें कि धरती में करीब 20% ऑक्सीजन इसी जंगल से प्राप्त होती है इस आग से निकलने वाली हवाओं के कारण ही करीब दो हज़ार सात सौ किलोमीटर तक का इलाका प्रभावित हुआ हैं जिसकी वजह से साउ पाउलो में दो-तीन दिनों तक से काला धुआं छाया हुआ है।

मालूम हो कि यहां सोलह हज़ारसे ज्यादा पेड़- पौधों की प्रजातियां और पचीस लाख से ज्यादा कीट -पतंगों की प्रजातियां पाई जाती है। खास बात यह कि अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन से जलते हुए जंगल कि तस्वीरें इन दिनों खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है हैं। पर्यावरण प्रेमी जंगल में रहने वाले जानवरों के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं।

जंगलों को नया जीवन देने के लिए ब्रिटेन देगा एक करोड़ पाउंड:
अमेज़न के जंगलों में लगी भीषण आग की तबाही को लेकर विश्व पर्यावरण बेहद चिंतित है। इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भीषण आग से प्रभावित हुए अमेज़न वर्षावन में पड़ने वाले देशों की मदद के लिए एक करोड़ पौंड यानी 1.23 करोड़ डालर की सहायता देने का सोमवार को संकल्प लिया है।
बता दें कि ब्रिटिश सरकार ने फ्रांसीसी तटीय शहर बिआरित्ज में जी-7 (Group of Seven) शिखर सम्मेलन में एक बयान जारी कर कहा कि आग से प्रभावित हुए इलाकों सहित अधिवास को बहाल करने में मदद के लिए यह धन फौरन मुहैया किया जाएगा।







