जब यूपी सीएम योगी की फ्लीट के आगे कूद पड़ा युवक
जब मुख्यमंत्री योगी जी शनिवार सुबह लोकभवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। उसी समय लोकभवन के गेट पर सोनभद्र ओबरा निवासी श्याम मिश्रा (30) ने योगी के काफिले के आगे कूदने का प्रयास किया। उस युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा और हजरतगंज पुलिस को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री की गाड़ी के पीछे राज्यपाल राम नाईक, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की गाड़ियां थीं।
बताया जाता है कि इस युवक श्याम मिश्रा ने सोनभद्र सदर से भाजपा विधायक तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष पर अवैध खनन का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=LuuGUUCIVfE







