नाराज बहुजन मुस्लिम महासभा ने डालीगंज स्थित एसएसपी ऑफिस का घेराव कर जताया विरोध
लखनऊ, 26 फरवरी। बहुजन मुस्लिम महासभा ने वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा लिखने की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसे नाराज बहुजन मुस्लिम महासभा ने डालीगंज स्थित एसएसपी ऑफिस का घेराव कर विरोध जताया। बहुजन मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता शेख ताहिर सिद्दीकी ने बताया कि वसीम रिजवी ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड को आतंकवादी शाखा व मदरसों में आतंकवादी शिक्षा दिए जाने बात कही थी। जिस पर बहुजन मुस्लिम महासभा द्वारा लगातार एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पुलिस प्रसाशन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कि जा रही है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वली मोहम्मद ने कहा कि वसीम रिज़वी लगातार मुस्लिम समुदाय के मदरसों व पर्सनल लॉ बोर्ड को आतंकवादी शाखा का नाम देकर लोकतंत्र व संविधान का मजाक बनाया गया है। जिसका लगातार मुस्लिम महासभा द्वारा विरोध जताया जा रहा है।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी ने बताया कि उनके द्वारा हज़रतगंज व हसनगंज थाना में पूरे तथ्यों के साथ मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर दी थी लेकिन अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया। वहीं यह भी आरोप लगाया कि पुलिस प्रसाशन ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बदसलूकी की जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि यह लोकतंत्र की हत्या है। पुलिस द्वारा महासभा के लोगों से बदसलूकी करने व मुकदमा न लिखे जाने पर शेख ताहिर सिद्दीकी ने कहा कि वसीम रिज़वी को सत्ता व आरएसएस का संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वसीम रिज़वी के बयान से मुस्लिम महासभा के दिलों को बहुत ही ठेस पहुंची है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
नदवा ओल्ड बॉयज एसोशियएसन के चेयरमैन मौलाना अकरम नदवी ने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ बाकी नहीं रह गई। वहीं यह भी यह कहा कि वसीम रिज़वी लगातार अमन शांति भंग करने वाले बयान देकर यह साबित कर रहा है कि लखनऊ पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती क्योंकि वह सत्ता के इशारे पर ही ऐसी बयान बाज़ी कर रहा है। जिससे नाराज मुस्लिम महासभा ने सैकड़ो की तादाद में सोमवार की दोपहर को एसएसपी ऑफिस का झंडा लहराते हुए पुलिस को पुष्प देकर कर घेराव किया साथ ही वसीम रिज़वी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताहिर शेख सिद्दीकी ने कहा कि अगर पुलिस प्रसाशन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उनके द्वारा जोरदार प्रदर्शन कर खुद की गिरफ्तारी देंगे।






